{"_id":"67e45cbb43805df6360ce245","slug":"permission-granted-to-build-panchayat-houses-in-govindsar-a-and-changran-kathua-news-c-201-1-knt1009-118610-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: गोविंदसर-ए व चनग्रां में पंचायत घर बनाने को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: गोविंदसर-ए व चनग्रां में पंचायत घर बनाने को मिली मंजूरी
Thu, 27 Mar 2025 01:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
60 लाख रुपये की लागत से दोनों पंचायतों में इसी वर्ष शुरू होगा निर्माण कार्य
कठुआ। पंचायत गोविंदसर-ए और पंचायत चनग्रां में पंचायत घर बनाने के लिए ग्रामीण विभाग की ओर से मंजूरी मिल चुकी है। अब ब्लॉक कठुआ की दोनों पंचायतों में 60 लाख की लागत से पंचायत घरों का निर्माण करवाया जाएगा।
इस सुविधा से न केवल ग्रामीण विकास को संजीवनी मिलेगी, बल्कि इससे ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे अन्य प्रशासनिक सेवाएं भी उपलब्ध होगी।
स्थानीय लोगों की मानें तो गोविंदसर-ए पंचायत में वर्ष 2006-07 के परिसीमन के बाद से ही जहां पंचायत घर की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। दरअसल परिसीमन के पहले वर्तमान में राजकीय हाई स्कूल गोविंदसर में पंचायत घर की सुविधा होती थी, जहां पंचायत घर बना था वह जमीन का टुकड़ा स्कूल विभाग का था। इसे बाद में स्कूल विभाग को ही सौंप दिया गया। तब से लेकर अब तक गोविंदसर में पंचायत घर की व्यवस्था नहीं थी, जो इस वर्ष पूरी हो जाएगी। संवाद