{"_id":"67575b5cd06d418067057f37","slug":"peoples-of-bani-held-protest-traffic-jam-at-road-kathua-news-c-201-1-knt1008-115589-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बनी-भरमौता सड़क जाम कर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बनी-भरमौता सड़क जाम कर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
- सेना के शिविर के लिए बनाई जा रही सड़क में बिना बताए उनकी जमीन को जद में लेने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बनी के द्रब्बल इलाके में ग्रामीणों ने सोमवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि सेना के शिविर के लिए बनाई जा रही सड़क में उनकी जमीन को जद में लिया जा रहा है। इसकी उन्हें जानकारी तक नहीं दी गई। मौके पर पहुंचे राजस्व अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
सब डिवीजन मुख्यालय के निकटवर्ती द्रब्बल से सेना के शिविर के लिए तैयार की जा रही सड़क को लेकर ग्रामीणों ने ने बनी-भरमौता सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया। दो टूक मांग की गई है कि अधिग्रहित की जा रही जमीनों का उन्हें मुआवजा दिया जाए। पूर्व सरपंच ने बताया कि क्षेत्र के कई लोगों के पास मंदिर की जमीन है। बनी-भरमौता सड़क निर्माण के समय भी उन्हें मुआवजा दिया गया था। लेकिन इस बार ग्रामीणों को सड़क निर्माण के संबंध में जानकारी तक नहीं दी गई।
उन्होंने कहा कि लोगों की मलकियत वाली जमीनें भी ली जा रही हैं। मांग की है कि प्रभावित लोगों को काम भी दिया जाए। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने आश्वासन दिया है कि सेना के अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी और ग्रामीणों की समस्या को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।