{"_id":"67801ee046ebfc7ebb000217","slug":"peoples-gave-memorandum-to-farooq-regading-electricity-smart-meters-kathua-news-c-201-1-knt1009-116430-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: स्मार्ट मीटर न लगाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: स्मार्ट मीटर न लगाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर की सिविल सोसाइटी की ओर से डॉ. फारूक अब्दुल्ला को ज्ञापन दिया गया। इसमें बिजली विभाग की ओर से जिला भर लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर पर आपत्ति जाहिर की गई। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वरिष्ठ एडवोकेट सुशील गुप्ता ने किया। इसमें विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे।
वीरवार को सिविल सोसाइटी के शिष्टमंडल ने डॉ. अब्दुल्ला से बरनोटी स्थित आयोजित जनसभा के दौरान उनसे मुलाकात कर अपनी मांगों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि अभी देश भर में 12 राज्य ऐसे हैं जहां पर स्मार्ट मीटर नहीं लगाया जा रहे। यह एकतरफा निर्णय है जिसका सभी लोगों विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तर पूरे देश में सिर्फ कुल आठ प्रतिशत ही स्मार्ट मीटर लगे हैं। जबकि प्रदेश में 30 प्रतिशत स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ज्ञापन में बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने का भी अनुरोध किया गया है।