{"_id":"62ab7fe954b09d31603d0314","slug":"people-struggling-with-drinking-water-crisis-for-two-months-kathua-news-jmu262081156","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह से पेयजल संकट से जूझ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह से पेयजल संकट से जूझ रहे लोग
विज्ञापन
कठुआ। विगत दो माह से पेयजल किल्लत से जूझ रहे वार्ड नंबर 17 के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। वीरवार को स्थानीय लोगों जलशक्ति विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपने गुस्से का इजहार किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द उनकी समस्या का समाधान कर पेयजल आपूर्ति को दुरुस्त नहीं किया गया तो लोगों को कड़ा रुख अख्तियार करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
प्रदर्शनकारियों में शामिल संजय कुमार ने कहा कि वार्ड में पिछले दो महीने से अपर्याप्त पानी की आपूर्ति की जा रही है। मात्र दस मिनट के लिए आने वाली पानी की आपूर्ति के लिए कोई निर्धारित समय नही है। कई- कई दिनों के इंतजार के बाद इतने कम समय के लिए पानी आने से लोग अपनी जरूरत के लिए पानी भी नहीं भर पाते हैं। जिसके कारण गर्मी के इस मौसम में जब लोगों की सबसे बड़ी आवश्यकता पानी है तो लोगों को इसके लिए जूझना पड़ रहा है। वही प्रदर्शन में शामिल रेखा कुमारी ने कहा कि वह लोग रोज-रोज की समस्या का समाधान की जाने की मांग लेकर जब विभाग के अधिकारियों के पास जाते हैं, तो वहां से उन्हें आश्वासन तो दे दिया जाता है लेकिन पानी की आपूर्ति जस की तस बनी हुई है। जिसके कारण लोग प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। तारो देवी ने कहा कि पिछले 2 महीने से व्याप्त इस समस्या के बारे में जब उन्होंने जल शक्ति विभाग के सुपरवाइजर से बात की तो उनकी समस्या का समाधान करने के बजाए धमकी देने पर उतारू हो जाता है। उनकी समस्या सुनने के लिए न तो अधिकारी गंभीर है और न ही कोई जनप्रतिनिधि उनका हाल जानने आता है। ऐसे में लोगों के पास सड़क पर उतरने के अलावा कोई और रास्ता नहीं रह जाता है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो विभाग के खिलाफ वह लोग सड़कों पर उतरेंगे।