{"_id":"681a66de04938f48750b2873","slug":"people-should-follow-the-instructions-given-by-the-government-and-administration-in-the-mock-drill-kathua-news-c-201-1-knt1006-119916-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मॉकिड्रल में सरकार से मिले निर्देश का पालन करें लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मॉकिड्रल में सरकार से मिले निर्देश का पालन करें लोग
Wed, 07 May 2025 01:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 07 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। पूरे देश की तरह बुधवार को कठुआ जिले में भी मॉक िड्रल का आयोजन होगा। इसमें लोग सरकार और प्रशासन से मिलने वाले सभी निर्देशों का पालन अवश्य करें। हालांकि यह एक केवल अभ्यास है लिहाजा इससे घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन हमें सर्तक जरूर रहना है।
ये बातें मंगलवार को कठुआ में आयोजित बैठक के दौरान सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन ध्यान चंद ने कही। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुई घटना के बने हालात में सेना जहां सीमाओं की रक्षा के मुस्तैद है, वहीं आतंरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हमारे सुरक्षाबल और पुलिस पूरी निष्ठा से निभा रही है। मगर इसका अर्थ यह नहीं है कि हमें लापरवाह होना है। देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें अपनी सुरक्षा के साथ आसपास के लोगों का ध्यान रखना होगा, ताकि दुश्मन को हम कोई मौका न दें।
वहीं, इस मौके पर संदीप मजोत्रा ने बताया कि मौजूदा हालात को देखते हुए डिप्टी कंट्रोल सिविल डिफेंस की ओर से बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें हालात से निपटने में सिविल डिफेंस की भूमिका पर चर्चा हुई है। उन्होंने युवाओं से अपील की वह सिविल डिफेंस के साथ जुडे़, ताकि वक्त आने पर मानवता की सेवा की जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर युद्ध होता है तो उसमें हमारी भूमिका बहुत अहम हो जाएगी। इसके लिए हमें तैयार रहना होगा। इस मौके पर सुरजीत सिंह जम्वाल, कपिल देव शर्मा, अमर नाथ मेहरा आदि भी मौजूद रहे। संवाद