{"_id":"5558a9b5b7a001483db995782a8dd611","slug":"people-protest-against-shortage-of-ration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की किल्लत पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की किल्लत पर फूटा गुस्सा
बिलावर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न भागों में राशन की किल्लत और संपर्क सड़कों की खस्ताहालत पर शुक्रवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार जनता की अपेक्षाओं पर उतरने में पूरी तरह से विफल रही है। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे शशिकांत खजूरिया, मोहम्मद रजाक ने कहा कि विधानसभा हल्के के विभिन्न गांवों में पिछले कई महीनों से राशन की किल्लत बनी हुई है।
विज्ञापन
लोगों को सरकारी राशन की दुकानों पर उनके कोटे का राशन नहीं मिल रहा है। बार-बार कहने के बाद भी सरकार राशन के डिपो पर पर्याप्त मात्रा में राशन नहीं मुहैया करवा पा रही है। इसी तरह इलाके की तमाम संपर्क सड़कों की हालत काफी खराब हो गई है। विशेषतौर पर बिलावर फिंतर और बिलावर सुकराला सड़क नाले में तब्दील हो चुकी है।
विज्ञापन
लेकिन न तो सरकार न ही सबंधित विभाग इसकी कोई सुध ले रहा है। उन्होंने म्यूनिसिपिल कमेटी पर आरोप लगाया कि बस अड्डा पर शौचालय बनाने के नाम पर गरीब लोगों के खोखों का हटा दिया गया, लेकिन उन्हें फिर से नहीं बसाया गया है। प्रदर्शन में दर्शन कुमार, मोहम्मद नईम, गिरधारी लाल, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।