{"_id":"6744f51857459d5a4c0d7c44","slug":"people-of-village-govindsar-held-protest-for-drinking-water-kathua-news-c-201-1-knt1006-115214-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप, बहाल न होने पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप, बहाल न होने पर भड़के ग्रामीण
विज्ञापन
- गोविंदसर पंचायत के 40 घरों के परिवारों ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। गोविंदसर पंचायत की 40 घरों में ठप पड़ी पेयजल आपूर्ति बहाल न होने पर स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। सोमवार को प्रभावित परिवारों के सदस्यों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपने गुस्से का इजहार किया।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। तो वह उग्र प्रदर्शन करने के लिए भी मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन में शामिल दिलावर कुमार ने रोष जताते हुए कहा कि पिछले 15 दिनों से गांव के 40 घरों में लगे नलों में पानी नहीं आया। लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। उनकी इस परेशानी का हल करने के लिए न तो कोई अधिकारी और न ही कोई नेता सामने आ रहा है। पहले गांव के लोग अपनी पेयजल की जरूरत को पूरा करने के लिए रेलवे स्टेशन पर लगे नल से पानी ले आते थे। अब वहां भी पानी लाने पर प्रतिबंध लग गया है।
ऐसे हालात में लोगों के कंठ सूख रहे हैं, लेकिन विभाग के कर्मचारी अभी भी पेयजल उपलब्ध कराने के लिए गंभीर नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की हर घर को नल से जल देने की योजना के तहत भी लोगों को कनेक्शन देने में पिक एंड चूज की पालिसी अपनाई जा रही है। जिस कारण लगातार बने रहने वाले जल संकट ने उन्हें प्रदर्शन करने के लिए मजबूर किया है। वहीं, सुदेश कुमारी ने कहा घरों में पानी न होने से उनकी समस्या बढ़ी है। पानी के अभाव में न तो घर का जरूरी काम हो पा रहा है न लोग नहा और कपड़े धो पा रहे हैं। हालात ऐसे हो गए है कि घर में खाना बनाने के लिए भी इधर-उधर से मांग कर पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनके गांव में प्रतिदिन कम से कम दो बार पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की जानी चाहिए। अगर एक बार ही आपूर्ति होना हो तो उसका समय दो घंटे किया जाए। अन्यथा वह लोग विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए मजबूर हो जाएंगे। क्योंकि बार-बार गुहार लगाई जाने के बावजूद अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया है।