फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   People kept collecting their scattered lives, the streets were filled with mud up to their knees

Kathua News: बिखरी जिंदगी समेटते रहे लोग, गलियों में घुटनों तक भरा कीचड़

Tue, 19 Aug 2025 01:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 19 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
People kept collecting their scattered lives, the streets were filled with mud up to their knees
शहर के वार्ड सात में बाढ़ के बाद भी कीचड़ के हालातसंवाद
कठुआ। गत दिवस आई बाढ़ से शहर के वार्ड-7 में आम जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है। लोग मलबे व पानी में अपनी गृहस्थी तलाशने में लगे रहे। प्रभावित क्षेत्र में सड़कों और गलियों में आवागमन को आसान बनाने के लिए नगर परिषद ने कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी प्रशासन से अपेक्षा के अनुरूप राहत न मिलने से स्थानीय लोगों में रोष बढ़ रहा है। लोगों का कहना है कि घटना के बाद से नेताओं के दौरे का सिलसिला चल रहा है, लेकिन अब तक प्रत्यक्ष मदद नही मिली है।
विज्ञापन

स्थानीय जेपी आनंद ने बताया कि रविवार की सुबह वार्ड 7 के आईटीआई रोड से सटे मोहल्ले में रहने वाले करीब 40 परिवारों के लिए आया पानी का रेला किसी आफत से कम नही था। यहां जिस तरह से पानी का जलस्तर बढ़ा था अगर कुछ और मिनट रहता तो लोगों की मौत भी हो सकती थी। बाढ़ का पानी उन्हें बड़ा नुकसान देकर गया है।
विज्ञापन

जबकि मक्खन लाल ने बताया कि बाढ़ का पानी तो उतर गया है, लेकिन उसके साथ आया कीचड़ जो उनके घर के हर सामान को बर्बाद कर गया है। घर का कोना-कोना कीचड़ से भरा हुआ है। वहीं मोहल्ले की गलियों में भी घुटनों तक कीचड़ भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि झुग्गियाें में रहने वाले मोहल्ले के लोग सुरक्षित आश्रय में चले गए हैं। वहीं जिन लोगों के घर दो मंजिला बने हुए हैं वह भी किसी तरह से अपनी घर की ऊपरी मंजिल पर गुजारा कर ले रहे हैं। जिनके मकान भूतल पर बने हैं वह कहां जाएं। क्योंकि तिनका-तिनका जोड़ कर बनाए गए उन्हीं घरों में उनका बचा-खुचा सामान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोहन लाल ने कहा कि आफत की तरह आई बाढ़ ने उनका सबकुछ तबाह कर दिया है। इसके बाद से मोहल्ले में उनकी दुश्ववारियों को देखने के लिए आने वालों का सिलसिला लगातार बना हुआ है। इसमें अधिकारियों सहित नेता भी शामिल रहे है। जो दुख तो व्यक्त कर रहे हैं, लेकिन इस हालात में भी अब तक मोहल्ले के लोगों की जिंदगी को आसान बनाने के लिए अब तक कोई राहत सरकार और प्रशासन से नही मिली है।

श्री रघुनाथ मंदिर में राहत शिविर बनाया

गत दिनों शहर के वार्ड 7 में बाढ़ जैसे हालात के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग ने शहर के मुखर्जी चौक स्थित श्री रघुनाथ मंदिर में राहत शिविर बना दिया है। इसमें बाढ़ से प्रभावित रहे दर्जनों लोगों को सुरक्षित आश्रय के साथ भोजन की सुविधा प्रदान प्रदान की जा रही है।

शिविर में अपनी सेवा देने वाले स्वयंसेवकों ने बताया कि रविवार शाम से शुरू किए गए शिविर में बीती रात 25 के करीब लोगों को आश्रय के साथ भोजन की सुविधा दी गई है। अभी भी बारिश के हालात बने हुए है ऐसे में शिविर को मौसम साफ होने तक या फिर यहां आश्रय लेने वालों के पास खुद का अपना इंतजाम होने तक इसे जारी रखा जाएगा। उन्होंने शहर में बाढ़ से प्रभावितों को मंदिर में आने के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed