{"_id":"90beb019cca77d8e27c2c3800356a53a","slug":"people-facing-ration-problem-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बिना राशन कैसे होगी खाद्य सुरक्षा की गारंटी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बिना राशन कैसे होगी खाद्य सुरक्षा की गारंटी’
ब्यूूूराे/अमर उजाला, कठुअा
Updated Sun, 07 Feb 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड चार के लोगों को राशन न मिलने के विरोध में लोगों ने शनिवार को खाद्य आपूर्ति विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शहीदी चौक रोड को जाम कर लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों का गुस्सा इस कदर भड़का हुआ था कि थाना प्रभारी की बात भी नहीं सुनी और राशन मिलने तक मार्ग बंद रखने की बात पर अड़े रहे। राशन का ट्रक आने पर लोगों ने मार्ग खोला।
प्रदर्शनकारियों में शामिल लोगों ने कहा कि पिछले महीने लोगों को राशन नहीं मिला। अब फरवरी में जनवरी का राशन भेजा गया। लेकिन लोगों की संख्या के हिसाब से राशन कम है। उन्होंने कहा कि इस डिपो पर तीन ट्रक राशन आता था, लेकिन जनवरी महीने के राशन को फरवरी में दिया जा रहा है और वह भी कम है।
ऐसे में जब डीलर को राशन देने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा कि राशन पीछे से ही कम आया है। ऐसे में लोगों को जब तक राशन नहीं मिलेगा वह जाम नहीं खोलेंगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एक तरफ सरकार खाद्य सुरक्षा बिल की बात करती है वहीं दूसरी और लोगों को राशन ही नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि जब राशन ही नहीं मिलेगा तो खाद्य सुरक्षा किस प्रकार होगी। लोगों ने कहा कि पिछले महीने राशन नहीं मिला था तो स्टोर वालों की हड़ताल थी उस बात को लोगों ने समझा लेकिन अब तो हड़ताल नहीं है फिर भी राशन कम भेजा जा रहा है। एक तरफ लोगों को जनवरी का राशन नहीं मिला उस पर फरवरी में दिए जा रहा कम है। उन्होंने कहा कि विभाग को चाहिए था कि फरवरी में जनवरी और फरवरी का राशन दिया जाता। लेकिन ऐसा करने के बजाय राशन कम भेजा गया। वहीं मौके पर आए थाना प्रभारी एसएस जोहल ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने राशन आने तक मार्ग बंद रखने की बात पर अड़े रहे। बाद में डीएसपी अजय शर्मा ने विभागीय अधिकारी से बात कर राशन मंगवाया और उसके बाद ही मार्ग यातायात के लिए खोला जा सका।