फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   people celebrate parshuram Jayanti

परशुराम जयंती पर जयकारों से गूंजा शहर

Mon, 09 May 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ Updated Mon, 09 May 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
people celebrate parshuram Jayanti
परशुराम जयंती - फोटो : अमर उजाला

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर रविवार को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।  जयंती पर पूरा शहर भगवान परशुराम के जयकारों से गूंज उठा। शोभायात्रा में शामिल झांकियों में प्रभु परशुराम के जीवन की झलक दिखी।

विज्ञापन


ब्राह्मण सभा कठुआ से शुरू होकर शोभायात्रा मुखर्जी चौक, कालेज रोड, कालीबड़ी, हटली मोड़, शहीद भगत सिंह चौक, अंबेडकर चौक से होकर ब्राह्मण सभा में ही समाप्त हुई। ब्राह्मण सभा कमेटी के जिला प्रधान मास्टर दयानंद शर्मा ने बताया कि यहां परशुराम जयंती हर वर्ष मनाई जाती है। इस बार दो से आठ मई तक भागवत कथा का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया। शोभायात्रा में युवाओं समेत राजनीतिक और हिंदू संगठनों ने भी हिस्सा लिया। शोभायात्रा के आगे युवा मोटरसाइकिल से चल रहे थे। इस मौके पर ब्राह्मण सभा कमेटी के प्रो राममूर्ति, महासचिव अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा के दौरान रामलीला मैदान से औद्योगिक इकाई, शहीदी चौक, कालेज के सामने, जिला सचिवालय के पास, कालीबड़ी चौक, औद्योगिक इकाई आदि स्थानों पर संस्थाओं के पानी, हलवा और फलों के स्टाल लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed