फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Patients are worried about the closure of ultrasound services

अल्ट्रासाउंड की सेवाएं बंद होने से परेशान हैं मरीज

विज्ञापन
Patients are worried about the closure of ultrasound services
बसोहली। एडीसी बसोहली तिलकराज थापा ने वीरवार को अपने कार्यालय में स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। स्थानीय डिंपी, विरेंद्र, तिलक नाथ, रजत, हरीश ने एडीसी को बताया कि उपजिला चिकित्सालय बसोहली में अल्ट्रासाउंड और ईएनटी की सेवाएं बंद है, इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में खंड चिकित्सा अधिकारी अनुराधा केरनी ने बताया कि अल्ट्रासाउंड मशीन में तकनीकी खराबी है। इस संबंध में डीसी कठुआ और सीएमओ को पत्र लिखा गया है। एडीसी ने हफ्ते में एक दिन की ईएनटी के डॉक्टर को बसोहली अस्पताल में सेवाएं देने के लिए कहा। स्थानीय लोगों ने जम्मू से बसोहली जाने वाली एसआरटीसी बस के संचालन को पुन: शुरू करने की मांग की। इसपर एडीसी ने आश्वासन दिया कि जल्द इस बस को फिर से चलाया जाएगा। वही ट्रांसपोर्ट यूनियन की ओर से एडीसी के समक्ष यह भी शिकायत रखी गई कि बस अड्डे पर अवैध पार्किंग हो रही है, इसकी वजह से यात्री वाहनों को बस अड्डे से बाहर निकालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पुलिस थाने में रखे गए जब्त किए गए वाहनों को हटाने की मांग भी की गई। वार्ड पार्षद विशाल पडवाल ने बताया कि वार्ड संख्या 12 में बीते 4 दिनों से पेयजल सप्लाई नहीं हुई है। इससे लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। हरीश ब्रह्मी ने कहा कि जल शक्ति विभाग की ओर से पाइप लाइनों को चेक करने के लिए गलियों को उखाड़ा जाता है, लेकिन उसकी मरम्मत नहीं की जाती। सभी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन एडीसी ने दिया। वहीं, एडीसी ने बिजली विभाग के एईई को निर्देश दिए कि गर्मियों का मौसम में खराब ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed