फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Pathholes In Kathua

Kathua News: तीन किमी लंबी सड़क पर सैकड़ों गड्ढे

Wed, 11 Jun 2025 02:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 11 Jun 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Pathholes In Kathua
लोडनु से काफला इलाके को जोड़ने वाली सड़क पर बने गहरे गड्ढे। 
बिलावर। लोडनु से काफला इलाके को जोड़ने वाली सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशान होना पड़ रहा है। करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क पर सैकड़ों गड्ढे हो गए हैं। कई स्थानों पर गहरे गड्ढों से बचते हुए वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन

सुरेंद्र कुमार, अशोक, प्रवीण और अंग्रेज कुमार आदि ने बताया कि लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने तीन वर्ष पहले सड़क का निर्माण किया था लेकिन देखरेख के अभाव में इस सड़क की हालत दयनीय हो गई है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि सड़क किनारे पानी की निकासी के लिए बनाई गई नालियों में मलबा भर गया है जिसकी वजह से बारिश का पानी सड़क पर बहता है। इसी कारण सड़क को अधिक क्षति पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि इस सड़क पर चलने वाले चालकों समेत पैदल राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। लोगों ने लोनिवि से इस सड़क की मरम्मत जल्द करवाने की मांग की है।

समस्या संज्ञान में आई है। सड़क की मरम्मत जल्द करवाई जाएगी। - मोहम्मद रजाक, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग, बिलावर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed