फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Passenger auto fell into ditch in Billawar, 5 injured, referred to GMC Kathua

Kathua News: बिलावर में यात्री ऑटो खाई में गिरा, 5 घायल, जीएमसी कठुआ रेफर

Tue, 17 Jun 2025 02:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 17 Jun 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Passenger auto fell into ditch in Billawar, 5 injured, referred to GMC Kathua
बिलावर के नजोत लिंक मार्ग पर गिरा यात्री ऑटो।
बिलावर। बिलावर के नजोत लिंक मार्ग पर अनियंत्रित यात्री ऑटो सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपजिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन




नजोत गांव की ओर जाते समय यह हादसा सोमवार शाम हुआ। संतुलन बिगड़ने के कारण अनियंत्रित ऑटो सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। हादसे का पता चलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को मशक्कत से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन




घायलों की पहचान टांडी, बिलावर निवासी ऑटो चालक मोहम्मद हाफीज, मांडली निवासी रमन सिंह, सुनीता देवी, नजोत निवासी प्रवीण बीवी और बेगम बीवी के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




सभी घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में जीएमसी कठुआ में भर्ती कराया गया है। बिलावर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। इसके तहत ऑटो के अनियंत्रित होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed