फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   park in hiranagar

हीरानगर में ओपन एयर जिम के साथ बनेगा पार्क

विज्ञापन
park in hiranagar
बहुत जल्द कस्बे में ओपन एयर जिम के साथ पार्क आकर्षण का केंद्र बनेगा। पार्क के निर्माण के लिए भूमि चयनित कर ली गई है और इसके लिए राशि भी जारी हो गई है। जानकारी के अनुसार बहुत जल्द इसका कार्य शुरू हो जाएगा। मई महीने तक यह पार्क बनकर तैयार होगा।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय के सामने बनने वाले इस पार्क का लाभ कस्बे के लोगों को तो होगा ही, तहसील कार्यालय में उपमंडल के विभिन्न इलाकों से आने वाले लोग भी यहां ठंडी छांव में बैठ सकेंगे। इसमें सैर करने के लिए अलग से ट्रैक, ओपन जिम, बच्चों के लिए झूले और लोगों के बैठने के लिए सीमेंट से बने बेंच लगाए जाएंगे। रात के समय सैर की सुविधा के लिए यहां हाई मास्ट लाइट की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

माई टाउन, माई प्राइड कार्यक्रम से मिला लाभ
पिछले साल अक्टूबर में सरकार की ओर से शुरू किए गए माई टाउन माई प्राइड कार्यक्रम में नगर पालिका समिति के प्रतिनिधियों ने यहां पार्क बनाने की मांग रखी। इस कार्यक्रम में मौजूद आरटीसी के एमडी अंग्रेज सिंह राणा ने इस प्रोजेक्ट को सरकार से मंजूर कराने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 फुट चौड़ा, 200 फुट लंबा होगा पार्क
नगरपालिका समिति के अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि यह कस्बे के लिए बड़ी सौगात है। इसके लिए हम सरकार के आभारी हैं। मेरा कस्बा मेरी शान कार्यक्रम के तहत हमने यहां आए अधिकारियों के समक्ष पार्क बनाने की मांग रखी थी। हमें बेहद खुशी है कि अधिकारियों ने हमारी मांग को सही मंच पर पहुंचाया और सरकार ने इस परियोजना के लिए फंड जारी किए। करीब 50 फुट चौड़ा और 200 फुट लंबा यह पार्क तहसील और म्यूनिसिपल कमेटी के कार्यालय के बिल्कुल सामने बनेगा। इसका कस्बे के लोगों को तो फायदा होगा ही विभिन्न इलाकों से तहसील कार्यालय में आने वाले लोगों को भी बहुत लाभ होगा।

मई तक कर दिया जाएगा लोगों को समर्पित
ईओ अमित कुमार ने कहा कि पार्क के लिए चयनित भूमि को समतल करने का काम शुरू हो चुका है। यहां लगे पेड़ों की नीलामी के लिए फाइल फॉरेस्ट विभाग को भेज दी गई है। उम्मीद है जल्द मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद यहां काम की रफ्तार तेज हो जाएगी। उम्मीद है कि तीस लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह पार्क मई महीने तक लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। पार्क में ओपन एयर जिम, बैठने और सैर करने के लिए ट्रैक की सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed