{"_id":"c8252704fa46318c64e0c82848f8ab92","slug":"panthers-party-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरईटी शिक्षकों के समर्थन में उतरी पैंथर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरईटी शिक्षकों के समर्थन में उतरी पैंथर्स
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल पैंथर्स पार्टी ने रहबर-ए-तालीम (आरईटी) शिक्षकों के मुद्दों पर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं शहर के बीचों-बीच स्थित मुखर्जी चौक पर सरकार का पुतला जलाया। प्रदर्शन में शामिल पैंथर्स नेताओं ने कहा कि सरकार जिस तरह से आरईटी शिक्षकों के प्रति सौतेला रवैया अपनाए हुए है उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आरईटी शिक्षकों को परेशान करने से सरकार बाज नहीं आई तो पैंथर्स का विरोध झेलने को सरकार तैयार रहे। पार्टी अध्यक्ष और उधमपुर के पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने कहा कि राज्य में शिक्षा को विस्तार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आरईटी शिक्षक सरकार के सौतेले व्यवहार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके शिक्षकों को जहां अब स्थायी नहीं किया जा रहा है। कभी स्क्रीनिंग तो कभी किसी अन्य सरकारी आदेश से उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रहबरे तालीम शिक्षकाें की समस्या को लेकर संवेदनहीन हो चुकी सरकार उन्हें वेतन तक मुहैया नहीं करवा रही है।
विज्ञापन
ऐसे हालात में शिक्षक पढ़ाई कैसे करवाए पाएंगे। मनकोटिया ने कहा कि आरईटी शिक्षकों के लिए स्क्रीनिंग की योजना या तो वापस ली जानी चाहिए या फिर राज्य के तमाम मुलाजिमों पर लागू होनी चाहिए।