फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Pakistan takes help of technical experts to dig tunnel in hiranagar

सुरंग खोदने के लिए पाकिस्तान ने तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ली

विज्ञापन
Pakistan takes help of technical experts to dig tunnel in hiranagar
कठुआ/हीरानगर। गणतंत्र दिवस से ठीक पहले अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक और सुरंग मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। सुरंग को देखकर लगता है कि पाकिस्तान ने इसके लिए तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ली है। बीएसएफ के अधिकारी पूरे इलाके पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

बीएसएफ के आईजी एनएस जमवाल ने बताया कि सुरंग की प्रारंभिक जांच में पता चलता है कि इसे खोदने से पूर्व जगह के चयन से लेकर मिट्टी की जांच तक की गई होगी। यह बेहद पेशेवर लोगाें का काम प्रतीत हो रहा है। सुरंग जीरो लाइन के ऐसे हिस्से से खोदी गई है, जहां पर आम लोगों को आने जाने की अनुमति पाकिस्तान की ओर से नहीं दी जाती है। यह दर्शाता है कि पाकिस्तानी रेंजरों, सेना और आईएसआई की मदद से इस सुरंग को तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से खोदा गया है। सुरंग की जांच में कुछ पाकिस्तानी बैग भी मिले हैं। हालांकि यह पुराने हैं।
विज्ञापन

शकरगढ़ और सियालकोट में लांचिंग पैड
कठुआ सांबा के महत्वपूर्ण ठिकाने और हाईवे साफ्ट टारगेट
हीरानगर। कठुआ और सांबा जिले में हाईवे से लेकर महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान आतंकियों के निशाने पर रहे हैं। पूर्व में हीरानगर थाना, सांबा के महेश्वर सैन्य शिविर, राजबाग पुलिस थाना समेत जंगलोट सैन्य कैंप के नजदीक फिदाइन हमले पाकिस्तान की साजिशों की तस्दीक करते रहे हैं। बीएसएफ के आला अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर और पंजाब की सीमाओं से सटे इलाकों में लांचिंग पैड चलाए जा रहे हैं। शकरगढ़ और सियालकोट में आतंकी लांचिंग पैड सक्रिय हैं। जम्मू-कश्मीर के हाईवे से सटे सांबा, कठुआ जिले और महत्वपूर्ण संस्थान नजदीक हैं। ऐसे में ये टारगेट बनते हैं। सांबा और कठुआ जिले की सीमा काफी संवेदनशील है। पाकिस्तान ने जानबूझ कर जंगल और कुछ जमीनें अपनी सीमा के पास रखी हैं, जहां किसानों को भी नहीं जाने दिया जाता है। ऐसे में साफ है कि सोची समझी साजिश के तहत यह किया जा रहा है। बीएसएफ के अधिकारी ने कहा कि पांच से छह लांचिंग पैड वर्तमान में सियालकोट और शकरगढ़ में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed