{"_id":"67e8fc6d2b65357163082a35","slug":"pakistan-s-new-strategy-snipers-are-being-infiltrated-on-the-border-conspiracy-to-attack-security-forces-fro-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की नई रणनीति: सीमा पर घुसपैठ कराए जा रहे स्नाइपर्स, सुरक्षाबलों पर लंबी दूरी से हमला करने की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान की नई रणनीति: सीमा पर घुसपैठ कराए जा रहे स्नाइपर्स, सुरक्षाबलों पर लंबी दूरी से हमला करने की साजिश
Sun, 30 Mar 2025 01:40 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क कठुआ
अमर उजाला, नेटवर्क कठुआ
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:40 PM IST
सार
पाकिस्तान ने अपनी रणनीति बदलते हुए आतंकवादियों को स्नाइपर्स और एम4 टेलीस्कोपिक राइफलों से लैस कर सुरक्षाबलों पर दूर से घातक हमले करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
भारतीय सीमा में घुसपैठ कर आए आतंकियों के नए दल में स्नाइपर भी शामिल हैं। इनकी मुख्य भूमिका घात लगाकर हमला करने की होती है। आईएसआई द्वारा इन्हें टेलीस्कोपिक साइट से लैस एम4 कारबाइन दी जाती है, जिसे अत्यंत घातक माना जाता है।सुरक्षा बलों पर लंबी दूरी से हमला करने या काफिलों को निशाना बनाने के लिए स्नाइपर राइफलों का इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
पहले पाकिस्तानी सेना और रेंजर्स अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार स्नाइपर तैनात रखते थे। कई बार बीएसएफ जवानों को भी स्नाइपिंग का शिकार बनाया गया, लेकिन अब पाकिस्तान ने अपनी रणनीति बदलते हुए स्नाइपरों को घुसपैठ कराना शुरू कर दिया है।पिछले एक साल में बदनोटा हमले से लेकर कोहग मुठभेड़ और खडांरा टॉप की घटना में मारे गए आतंकियों के पास से टेलीस्कोपिक साइट वाली एम4 कारबाइन बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
इनके मोबाइल फोन से प्राप्त तस्वीरों में अन्य आतंकियों को भी इसी प्रकार के हथियारों से लैस देखा जा सकता है। सुफैन के अंबे नाला क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में मारे गए एक आतंकी से भी क्षतिग्रस्त एम4 कारबाइन और टेलीस्कोपिक साइट बरामद हुई है। यह स्पष्ट संकेत है कि उसे सुरक्षा बलों पर दूर से घात लगाकर हमला करने के लिए विशेष प्रशिक्षण देकर भेजा गया था।
विज्ञापन