फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   opration sasbhawna

दिव्यांगों की मदद के लिए आगे आई सेना

विज्ञापन
opration sasbhawna
कठुआ। दिव्यांगों का हौसला बढ़ाने के लिए सेना की ओर से 26 जरूरतमंद दिव्यांगों को कृत्रिम अंग भेंट किए गए। आपरेशन सद्भावना के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविर सेना की 84 इंफेंट्री ब्रिगेड की ओर से राइजिंग स्टार कोर के तत्वाधान में लगाया गया। इसमें राइजिंग स्टार कोर के कमांडर, सेना मेडल, लेफ्टिनेंट जनरल पी एन अनंत नारायणन ने सांबा और कठुआ जिले के 26 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग सौंपे।
विज्ञापन

शिविर के दौरान दिव्यांगों को जागरूक किया गया कि वे किस तरह से आत्मनिर्भर बनकर जीवन स्तर को बेहतर बना सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान सेना के ब्रिगेडियर एस एस छिल्लर, डीसी राहुल यादव, एसएसपी रमेश चंद्र कोतवाल, पूर्व मंत्री राजीव जसरोटिया और नगर कमेटी नगरी परोल के अध्यक्ष अनिल सिंह मौजूद रहे। पूर्व मंत्री राजीव जसरोटिया ने सेना की ओर से दिव्यांगों के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कहा कि सीमावर्ती इलाकों में इस तरह के शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए।
विज्ञापन

सेना के अधिकारियों ने कहा कि शिविर का लक्ष्य दिव्यांगों को भी बेहतर जीवन के लिए प्रेरित करना और सहयोग करना है। बताया कि भारतीय सेना आपरेशन सद्भावना के तहत ग्रामीण और दूरदराज इलाके के लोगों की निरंतर मदद कर रही है। कोर कमांडर ने लोगों को आश्वस्त किया कि आने वाले समय में भी इस तरह के शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed