फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   One thousand rupees fine for negligent driving

Kathua News: लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में एक हजार जुर्माना

विज्ञापन
One thousand rupees fine for negligent driving
अपराध स्वीकार करने पर न्यायाधीश ने अदालत उठने तक न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। मुंसिफ न्यायाधीश ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को एक हजार रुपये जुर्माना तथा अदालत उठने तक की न्यायिक हिरासत में भेजने की सजा सुनाई है। कोर्ट ने यह फैसला आरोपी की ओर से अपना अपराध स्वीकार करने के बाद सुनाया गया है।

मामले की सुनवाई मुंसिफ न्यायाधीश वीरेन मगोत्रा की अदालत में की गई। इसमें आरोपी सैफ अली निवासी अथियालता बसोहली पर आरोप था कि वह अपने वाहन को तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। इसके बाद, कठुआ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चालान को 23 अप्रैल 2026 को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। 18 मई को कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपी ने खुले न्यायालय में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि वह अपराध स्वीकार करता है तो कानून के अनुसार उसे दोषी ठहराया जाएगा। इसके बावजूद, आरोपी अपने बयान पर कायम रहा और अदालत से कानून के अनुसार कार्रवाई करने की प्रार्थना की। अदालत ने आरोपी के बयान और परिस्थितियों को देखते हुए माना कि उसने स्वेच्छा से अपराध स्वीकार किया है। इसके बाद अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई। आरोपी की ओर से जुर्माने की राशि मौके पर कोर्ट में जमा करने के बाद कोर्ट ने मामले का निपटारा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed