फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   One killed, six injured when bus overturns

बस पलटने से एक की मौत छह घायल

विज्ञापन
One killed, six injured when bus overturns
बिलावर-दियालाचक मार्ग पर गल्लक के नजदीक पलटी बस से घायल यात्रियों को निकालते हुए - फोटो : KATHUA
रामकोट/कठुआ। बिलावर से जम्मू की ओर जा रही बस की ब्रेक फेल हो जाने से गलक में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिसके कारण बस में सवार सात लोगों में से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घायल छह लोगों में से पांच लोगों को जीएमसी कठुआ में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। यह हादसा धार गलक तीखे मोड़ के पास दोपहर बाद घटित हुई। बस में सवार होकर लोग अपने-अपने काम से जा रहे थे कि अचानक बस की ब्रेक फेल हो जाने से बस सड़क किनारे ही पलट गई ।
विज्ञापन

बस पलटने की जानकारी होने से पर स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायल हुए लोगों को इलाज के लिए पीएचसी रामकोट पहुंचाया। डॉक्टरों ने सुषमा देवी (32) पत्नी पवन कुमार लाखडी गांव के निवासी को मृत घोषित कर दिया। सड़क हादसे में अन्य घायल हुए लोगों की पहचान मीनाक्षी देवी (17) गांव गलक निवासी, प्रिया देवी (18) पुत्री मदन लाल गलक निवासी, शिवानी देवी (20) पुत्री योगराज निवासी गलक, सुशीला जसोरिया (48) पति बहादुर सिंह निवासी सुभाचक हीरानगर, पूजा देवी (45) पत्नी मक्खन लाल निवासी डडवाड़ा को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें इलाज के लिए जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया। जीएमसी कठुआ में इलाज किया जा रहा है। वहीं, इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed