फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   On the first day of Awazahi, 52 people crossed 43 vehicles from Atal Setu

UNLOCK-4: आवाजाही शुरू के पहले दिन अटल सेतु से 43 वाहनों में 52 लोग हुए अार-पार

विज्ञापन
On the first day of Awazahi, 52 people crossed 43 vehicles from Atal Setu
बसोहली। लखनपुर के बाद जम्मू कश्मीर में प्रवेश का दूसरा द्वार अटल सेतु भी मंगलवार को आवाजाही के लिए खुल गया। अटल सेतु खुलने के पहले दिन बसोहली-पंजाब के बीच 43 वाहनों में 52 लोगों ने आवाजाही की। अटल सेतु से गुजरने वाले हर वाहनों की जानकारी रजिस्टर पर दर्ज की जा रही है। इसके अलावा रैपिड टेस्ट भी किए जा रहे हैं। अटल सेतु खुलने के बाद मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के काउंटर पर 15 रैपिड टेस्ट किए, जो सभी नेगेटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

168 दिन बाद बहाल हुए अटल सेतु पर दोपहर 12:00 बजे एडीसी बसोहली तिलक राज थापा भी पहुंचे। उन्होंने एसडीपीओ बसोहली पारुल भारद्वाज, नायब तहसीलदार जाकिर हुसैन, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराधा केरनी के साथ स्वास्थ्य शिविरों का निरीक्षण किया। इसके बाद अटल सेतु को आपातकालीन सेवाओं, बसोहली से पंजाब में नौकरी करने वाले डैम औसतियों और व्यापारी वर्ग के लिए इसे खोल दिया गया।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि बसोहली से जाते वक्त आवाजाही के लिए पास जरूरी नहीं है, लेकिन प्रवेश करते समय हर आने वाले व्यक्ति की थर्मल स्कैनिंग होगी। अगर उसमें कोई लक्षण पाए जाते हैं तो उसका कोविड-19 टेस्ट किया जाएगा। जो डैम औसती बसोहली के हैं और पंजाब में नौकरियां करते हैं, वह पास बनाकर हर रोज आ जा सकेंगे। इनका हफ्ते में एक बार कोविड-19 होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटल सेतु पर आवाजाही का समय सुबह 6:00 बजे से लेकर रात 8:00 बजे तक रहेगा इसके बाद केवल आपातकालीन सेवाओं के लिए ही अटल सेतु खुला रहेगा। अधिकारी ने बताया कि अटल सेतु पर 500 मीटर तक कंटेनमेंट जोन एरिया घोषित किया गया है। यहां बेवजह घूमने फिरने पर प्रतिबंध रहेगा और पैदल आवाजाही भी बंद रहेगी। इसके लिए बकायदा पुलिस व सीआरपीएफ बल की तैनाती भी की गई है।

लोगों ने ली राहत की सांस
168 दिन के बाद अटल सेतु खोलने के चलते बसोहली क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। व्यापार वर्ग से जुड़े लोगों ने अधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि पठानकोट, पंजाब से सामान लाने के लिए उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिससे अब राहत मिलेगी। बता दें कि अटल सेतु को खोलने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष सुमेश सपोलिया, उपाध्यक्ष अभिनव राजदान, व्यापार मंडल, समाजसेवी संजय राजदान और अन्य लोगों ने अटल सेतु को खोलने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed