फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Officers got training for the first time in SPS PTS Kathua

Kathua News: एसपीएस पीटीएस कठुआ में पहली बार अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

Tue, 17 Jun 2025 01:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 17 Jun 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Officers got training for the first time in SPS PTS Kathua
उधमपुर की पुलिस एकेडमी में डीएसपी और पीएसआई के पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करते उपराज्यपाल मनोज
कठुआ। सरदार पृथीनंदन सिंह पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (एसपीएस पीटीएस) कठुआ ने जम्मू कश्मीर पुलिस सेवा में एक नए अध्याय की शुरुआत की है। इसके तहत यहां पहली बार 1,112 अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इन प्रशिक्षुओं को सोमवार को उधमपुर में आयोजित पुलिस सब इंस्पेक्टर (पीएसआई) बैच की भव्य पासिंग आउट परेड (पीओपी) में शामिल होने का मौका मिला, जहां उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पीओपी की सलामी ली।
विज्ञापन

वर्ष 1968 में स्थापित एसपीएस पीटीएस 30 सफल बैच पूरे कर चुका है। यहां पहले कांस्टेबल भर्ती के प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जाता था लेकिन इस बार यहां यह पहली बार पीएसआई को भी प्रशिक्षण देकर अपनी भूमिका को और अधिक मजबूत किया गया है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान 1,112 पीएसआई को नवीनतम कानूनों समेत फिजिकल ड्रिल, आधुनिक फायरिंग तकनीक और युद्ध कौशल जैसे आउटडोर अभ्यासों में भी दक्ष बनाया गया है। यह नया बैच राज्य में कानून व्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन उपलब्धियों के साथ एसपीएस पीटीएस ने यह सिद्ध किया है कि वह भविष्य के कर्तव्यनिष्ठ और दक्ष पुलिस अधिकारियों को तैयार करने में पूरी तरह सक्षम है।
एसपीएस पीटीएस की प्रधानाचार्य एसएसपी मंजीत कौर ने बताया कि यह मौका संस्थान के लिए गौरवपूर्ण है। यह जम्मू-कश्मीर पुलिस की सेवा और समर्पण भावना को भी प्रतिबिंबित करता है।
उन्होंने बताया कि इससे पहले पिछले साल इस स्कूल में 922 महिला कांस्टेबल के बैच की पीओपी का आयोजन किया गया था।



प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु

- परमवीर सिंह – ऑल राउंड बेस्ट

- इरफान अहमद – द्वितीय स्थान ऑल राउंड बेस्ट

- समृति शर्मा – इंडोर गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ

- मुदस्सिर – आउटडोर प्रशिक्षण में सर्वश्रेष्ठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed