फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Occupants occupy the pavement

फुटपाथ पर कारोबारियों का कब्जा

विज्ञापन
Occupants occupy the pavement
कठुआ। प्रशासन और नगर परिषद की सख्ती के बाद भी शहर के फुटपाथों पर अतिक्रमण लगातार जारी है। काली बड़ी से लेकर हटली मोड़ तक लगभग सात किलोमीटर मार्ग पर बने फुटपाथ में जगह-जगह अतिक्रमण कर दुकानें लगाई जा रही है।
विज्ञापन

जिन जगहों पर बाजार नहीं है वहां पर लोगों ने अपने घरों के सामने फुटपाथ को सुविधा के अनुसार बदल डाला है। जिस कारण करोड़ों खर्च कर बनाया गया फुटपाथ अतिक्रमणकारियों की संपत्ति बन गया है। इस पर नगर परिषद, लोक निर्माण विभाग और प्रशासन के किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं है। कुछ दिन पहले पुलिस ने इसे मुक्त कराने का बीड़ा उठाया था। इससे उम्मीद जगी कि अब यातायात व्यवस्था ठीक होने के साथ अतिक्रमण से मुक्ति मिलेगी। एक दिन की कार्रवाई के बाद यह अभियान भी बंद हो गया।
विज्ञापन

वार्ड 21 निवासी विनोद शर्मा ने बताया कि मुख्य मार्ग का विस्तारीकरण हो जाने के बाद इस पर वाहनों की गति में इजाफा हुआ है। ऐसे में पैदल चलने वाले लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इसकी सख्त जरूरत भी है। फुटपाथों की हालत देखकर ऐसा लगता है कि वह पैदल यात्री के लिए न होकर लोगों को रोजगार देने के लिए ही बनाए गए हैं। शहीदी चौक से लेकर मुखर्जी चौक तक जाने वाला फुटपाथ इसकी मिशाल है। उन्होंने इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसएसपी डॉ शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि कठुआ नगर परिषद के प्रधान नरेश शर्मा और व्यापार मंडल के सदस्य से वार्ता हुई। उन्होंने शहर में जो भी अतिक्रमण है उसे हटाने की जिम्मेदारी ली है। इसलिए पुलिस ने कार्रवाई रोकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed