फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   NSS volunteers raising funds for the blind

नेत्रहीनों के लिए फंड जुटा रहे एनएसएस स्वयंसेवक

विज्ञापन
NSS volunteers raising funds for the blind
कठुआ। आगामी 3 दिसंबर को होने वाले ब्लाइंड्स फ्लैग डे के उपलक्ष्य में नेत्रहीनों के कल्याण के लिए राजकीय डिग्री कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से फंड संग्रह अभियान शुरू किया गया है। शुक्रवार को कॉलेज के प्रधानाचार्य कार्यालय से शुरू हुए इस अभियान के तहत एनएसएस स्वयंसेवकों ने नेशनल फेडरेशन ऑफ द ब्लाइंड जम्मू कश्मीर यूटी शाखा से मिले झंडे देकर फंड एकत्र किया।
विज्ञापन

इस मौके पर कॉलेज की प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. राजकुमारी ने बताया कि नेशनल फेडरेशन ऑफ द ब्लाइंड बेरोजगार दृष्टिहीन व्यक्तियों के लिए वेद मंदिर, अम्फल्ला जम्मू के पास एक कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने का विचार कर रहा है। उन्होंने बताया कि फेडरेशन पिछले 50 वर्षों से दृष्टिबाधित व्यक्तियों को सशक्त बनाने और उनके कौशल को बढ़ाने के लिए काम कर रहा है ताकि वे विशेष रूप से सार्वजनिक और निजी क्षेत्र में नौकरी पाने के लिए आत्मनिर्भर बन सकें। लिहाजा कॉलेज के स्वयंसेवकों ने सभी स्टाफ सदस्यों और छात्रों से उनके कल्याण के लिए उदारतापूर्वक दान करने की अपील की। इस मौके पर एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी प्रो. मनमोहन सिंह, प्रो. रितु कुमार शर्मा और प्रो. नेहा बंदराल भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed