फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Now the capacity of GMC will be 700 beds

Kathua News: अब 700 बेड होगी जीएमसी की क्षमता

Thu, 13 Mar 2025 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 13 Mar 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Now the capacity of GMC will be 700 beds
कठुआ। जीएमसी कठुआ के सहायक अस्पताल की क्षमता 500 से बढ़कर 700 बेड की होने जा रही है। इसके लिए निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

इसमें गत वर्ष से नई इमारत में स्थित इमरजेंसी ब्लॉक के तीसरे और चौथे फ्लोर को तैयार किया जा रहा है। इसमें 9.75 करोड़ की लागत से आईसीयू यूनिट, पांच नए ऑपरेशन थियेटर, दो लिफ्ट के साथ इमारत की सुरक्षा के लिए फायर फाइटिंग सिस्टम जैसी सहूलियतें तैयार की जानी है।
दरअसल, प्रदेश में पांच नए मेडिकल कॉलेजों के साथ ही जीएमसी कठुआ का काम वर्ष 2017 में शुरू हुआ था। जीएमसी में सीटों को बढ़ाए जाने के साथ ही इसके सहायक अस्पताल की क्षमता 500 बेड ही होना अनिवार्य था। ऐसे में इसके लिए यह परियोजना तैयार की गई।
विज्ञापन

जीएमसी के सहायक अस्पताल परिसर में ही 30 करोड़ की लागत से नई इमारत तैयार की गई थी। इसमें भूतल पर इमरजेंसी ब्लॉक के साथ पैथालॉजिकल व्यवस्थाओं के साथ विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों के कार्यालय व प्रथम तल पर मेडिसिन वार्ड के साथ सर्जरी और हाई डिपेंडेन्सी वार्ड की सुविधा गत वर्ष से शुरू हो चुकी है। अब अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या को देखते हुए इमारत के दूसरे और तीसरे तल को भी विकसित करने की कवायद शुरू हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि जीएमसी कठुआ के सहायक अस्पताल में 200 बेड की क्षमता बढ़ाने के लिए इमारत की नींव पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सितंबर 2019 में रखी थी। कोरोना महामारी के चलते यह परियोजना समय पर पूरी नहीं हो पाई थी। मगर गत वर्ष इस इमारत को फंक्शनल किया गया था। इससे इमारत के भूतल में चालीस बेड की इमरजेंसी ब्लॉक के साथ ही पहले फ्लोर पर वार्ड में मरीजों के उपचार को शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed