फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   notice

हेडमास्टर को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
notice
कठुआ। जोनल शिक्षा अधिकारी लखनपुर ने सरकारी मिडिल स्कूल करडोह के प्रभारी हेडमास्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आरोप है कि प्रभारी हेडमास्टर ने जोनल शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर निदेशालय, मुख्य शिक्षा अधिकारी कठुआ और जोनल शिक्षा अधिकारी लखनपुर के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। जिसके बाद जोनल शिक्षा अधिकारी ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए प्रभारी हेडमास्टर से पूछा है कि आखिर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न सुनिश्चित की जाए। शुक्रवार तक मामले में जवाब तलब करते हुए प्रभारी हेडमास्टर का मार्च महीने का वेतन भी रोक दिया गया है।
विज्ञापन

जोनल शिक्षा अधिकारी लखनपुर सय्यद अहमद ने बताया कि 19 मार्च को उनके कार्यालय में समग्र शिक्षा के तहत फंड का ऑडिट रखा गया था। मिडिल और प्राइमरी स्कूलों के लिए यह ऑडिट था। प्रभारी हेडमास्टर करडोह एक तो बिना कैशबुक और रिकार्ड के उनके कार्यालय में पहुंचे और उनकी गैर मौजूदगी में निदेशालय, मुख्य शिक्षा अधिकारी और जोनल शिक्षा अधिकारी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। शिक्षा विभाग में एक पढ़े अधिकारी का यह व्यवहार कतई बर्दाश्त लायक नहीं है। ऐसे में कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed