फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   No water drains are causing problems with dirty drains

नलों में पानी नही गंदे नाले बढ़ा रहे परेशानी

विज्ञापन
No water drains are causing problems with dirty drains
कठुआ। शहर के वार्ड सात में बिजली-पानी, सड़क व नाली और साफसफाई जैसी समस्याओं से स्थानीय लोग जूझ रहे हैं। मोहल्ले में बनाए गए अंडर ग्राउंड नाले की सफाई व्यवस्था नहीं होने से भी वह परेशान हैं। छोटी गलियों में पड़ी नालियों में भरी गंदगी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। वार्ड को पारलीवंड से जोड़ने के वर्षों से खाली छोड़े गए स्थान पर पुली का निर्माण न होने लोगों को कचरे और गंदगी से भरे रास्ते होकर गुजरना मजबूरी बना हुआ है। वहीं वार्ड में बिजली व्यवस्था को बनाए रखने के लिए लगाए खुले ट्रांसफार्मर हादसों को दावत दे रहे है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि सफाई व्यवस्था बेहतर न होने के कारण नाले में मच्छर पनप रहे हैं। सफाई कर्मी कभी भी इन नालों की सफाई की जहमत नहीं उठाते। इसके अलावा पानी सप्लाई न होनो एक मुख्य समस्या है। जिससे सबसे ज्यादा नारी निकेतन के साथ लगने मोहल्ले के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां सप्लाई का पानी कम समय के लिए ही लोगों को नसीब होता है। लोग या तो आसपास के घरों से अपनी पानी की जरूरत को पूरा करते है। या वार्ड के मुख्य चौक पर स्थित नल से पानी भरना उनकी मजबूरी बना हुआ है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं लोग
मोहल्ले में पानी की निकासी के लिए बने नालों की वर्षों से सफाई न होना वार्ड की मुख्य समस्या है। सामान्य मौसम के दौरान यह नाले मक्खी और मच्छर का आशियाना बने रहते हैं। वहीं बारिश के दिनों में इनसे बाहर निकलने वाली गंदगी लोगों के लिए मुख्य समस्या है। जिस कारण से लोगों को आने जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गुरमीत सिंह।
मोहल्ले को शहर के मध्य से गुजरने वाली खड्ड के बीच से गुजरने वाला मार्ग पारलीवंड से जोड़ने का पारंपरिक था। करीब दस वर्ष पूर्व खड्ड के दोनो सिरों पर पर सुरक्षा दीवार बनाई गई। इस दौरान इस परंपरागत मार्ग को बनाए रखने के लिए वहां छोटे पुल का निर्माण करने के लिए जगह भी छोड़ी गई। इतना लंबा अरसा बीत जाने से बाद भी इस कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
- अमरजीत सिंह।
मोहल्ले में पेयजल मुख्य समस्या है। इसके लिए जलशक्ति विभाग को पाइप लाइनों की जांच करनी चाहिए। अगर उसे ठीक करने में कोई समस्या है तो दूसरा हैंडपंप लगाया जाए। इससे लोगों को चौबीसों घंटे पानी मिलेगा और पूरे मोहल्ले की इस समस्या का समाधान हो सकता है।
- राहुल कुमार।
मोहल्ले के दोनों छोर पर बिजली की सप्लाई के लिए लगाए गए ट्रांसफार्मर सार्वजनिक स्थल पर हैं। जहां से हर दिन सैकड़ों लोगों का आना जाना लगा रहता है। ऐसे में खुले में लगे ट्रांसफार्मर कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते है। लिहाजा इन्हें सुरक्षित बनाने के लिए फौरी तौर पर कार्रवाई किए जाने की जरूरत है।

राकेश सिंह।
शहर के किसी भी वार्ड में अगर कोई परेशानी है उसका समाधान करने के लिए नगर परिषद लगातार प्रयास कर रही है।वार्ड 7 में जो भी समस्याएं हैं उनके लिए स्थानीय पार्षद के साथ बात कर हल तलाश किया जाएगा। ताकि वहां व्याप्त समस्याओं की प्राथमिकता तय की जा सके। इसके आधार पर ही समस्याओं का हल निकाला जाएगा।
- नरेश शर्मा, प्रधान नगर परिषद कठुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed