फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   No Government Health Facility in Dhar Dugnu

Kathua News: धार डूगनु इलाके की 20000 की आबादी सरकारी स्वास्थ्य सुविधा से वंचित

विज्ञापन
No Government Health Facility in Dhar Dugnu
धार डूगनु इलाके मे प्राथमिक उपचार केंद्र न होने की जानकारी देते स्थानीय निवासी।
- इलाके में आज तक कोई भी प्राथमिक उपचार नहीं खोला गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। धार डूगनु इलाके में आज तक कोई भी प्राथमिक उपचार केंद्र नहीं खुल पाया है। नतीजतन इलाके की लगभग 20000 की आबादी सरकारी स्वास्थ्य सुविधा से वंचित है। लोगों को छोटी-छोटी बीमारी के उपचार के लिए बिलावर या फिर कठुआ जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्राथमिक उपचार केंद्र खोलने की मांग की है।
इलाके के लोग काफी समय से उपचार केंद्र खोलने की मांग कर रहे हैं, लेकिन किसी भी सरकार ने लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा नहीं किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार ब्लॉक दिवस पर भी यह मांग उठाई गई। राजनेताओं के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इलाके में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के बारे में बताया लेकिन किसी ने भी उनकी सुध नहीं ली। 30 वर्ष पहले अप्पर धार डूगनु में एक आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी खोली गई थी जिसमें आज तक सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि लोअर धार डूगनु मे एक हेल्थ सब सेंटर है वहां भी बहुत कम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं और स्टाफ की भी कमी है। नतीजतन दियौता, कुंड, अप्पर धार डूगनु लोअर धार डूगनु के आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाती है। मजबूरी में इन लोगों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल बिलावर जाना पड़ता है जो बहुत दूर है। समय पर उपचार के अभाव में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............
मरीज को पालकी में ले जाना पड़ता है


इलाके में सड़क सुविधा तो उपलब्ध हो गई है लेकिन आज भी कुछ छोटे-छोटे ऐसे गांव हैं जहां पर सड़क नहीं पहुंच पाई है। अगर कोई बीमार हो जाए तो सबसे पहले मरीज को पालकी में ले जाना पड़ता है। इसके बाद वाहन का सहारा लेकर उसे बिलावर पहुंचाया जाता है।
- बिशनदास, स्थानीय निवासी।

............
लोग अक्सर परेशान रहते हैं


बग्गन ब्लॉक की सात पंचायतों में आज तक प्राथमिक उपचार केंद्र की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है। स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव से लोग अक्सर परेशान रहते हैं। प्रदेश सरकार को इस बारे में जरूरी कदम उठाने चाहिए।
-देसराज, स्थानीय निवासी।

...........
आपात स्थिति में मरीज को बिलावर पहुंचाना मुश्किल हो जाता है

ज्यादातर क्षेत्र पहाड़ी है और लगभग पांच वर्ग किलोमीटर क्षेत्र वाले इलाके में कोई भी प्राथमिक उपचार केंद्र आज तक नहीं खोला गया है। आपात स्थिति में मरीज को बिलावर या कठुआ पहुंचाना मुश्किल हो जाता है।

-बिशन दास निवासी कुंड

..............
इलाके में कई कनाल सरकारी भूमि उपलब्ध है

प्राथमिक उपचार केंद्र खोलने के लिए इलाके में कई कनाल सरकारी भूमि उपलब्ध है। जल्द भूमि का चयन कर इलाके के लोगों को प्राथमिक उपचार केंद्र की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।
-जय कृष्णा, स्थानीय निवासी

.............
कोट....


समस्या संज्ञान में है। धार डूगनु इलाके मे प्राथमिक उपचार केंद्र खोलने के लिए जल्द प्रस्ताव बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा।

-डॉ.हरविंदर सिंह, बीएमओ बिलावर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed