फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   No Fund, Work of Shopping Complex in Incomplete

Kathua News: धन के अभाव में नींव तक सिमटा शॉपिंग कांप्लेक्स

विज्ञापन
No Fund, Work of Shopping Complex in Incomplete
शहर के मुखजी चौक में बंद पड़ा शॉपिंग कॉम्पलेक्स का निर्माण कार्य। संवाद
- मुखर्जी चौक में 25 करोड़ की लागत से होना था तैयार
विज्ञापन




- 35 दुकानों के साथ 50 वाहनों की पार्किंग की होनी थी व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर के मुखर्जी चौक में ठप पड़े आधुनिक शॉपिंग कांप्लेक्स का काम नींव से आगे नहीं बढ़ पाया है। 25 करोड़ रुपये की लागत से होने वाला निर्माण पिछले करीब तीन साल से ठप पड़ा है। इस शॉपिंग कांप्लेक्स से रोजगार के साधन भी सृजित किए जाने थे, जो अब अधर में ही है।
इस परियोजना का काम लंबित होने का कारण फंड का अभाव बताया जा रहा है। ऐसे में यह अधूरी परियोजना शहर के लोगों के लिए निराशा का कारण बनी है। दरअसल, शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण कर रहे ठेकेदार को उसके बिलों के मुताबिक राशि न मिलने के कारण काम को बंद कर दिया था जो आज तक शुरू नही हो पाया है।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में शॉपिंग कांप्लेक्स का काम शुरू करवाते वक्त अधिकारियों ने यह कार्य एक साल में पूरा करने का दावा किया था, जो अब तक सामने नही आ पाई है। अलबत्ता शॉपिंग कांप्लेक्स की भव्य इमारत के स्थान पर नींव खोदी गई है वह लगातार तालाब बना हुआ है। जो आने वाले गर्मी के सीजन में डेंगू और मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों के पनपने की वजह बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल इस निर्माण में लगे ठेकेदार ने अब तक किए गए काम के दो करोड़ रुपये के बिल नगर परिषद में जमा करवाए हैं लेकिन नगर परिषद अभी तक केवल 90 लाख रुपये ही अदा कर पाया है। यह काम रुकने की मुख्य वजह है।
--------------------------------------------------
भुगतान न होने पर ठेकेदार ने रोका काम

पहले चरण में होने वाले निर्माण के लिए लगभग तीन करोड़ के टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण काम भी शुरू हुआ। इसमें 37 दुकानों के साथ-साथ 50 के करीब चारपहिया वाहनों और शॉपिंग मॉल को आधुनिक बनाने के लिए सुंदर बगीचे बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। काफी तेज शुरू हुए निर्माण कार्य के तहत इमारत की निर्माण के नींव के हिस्से में काम करवाया गया था, लेकिन इसके बाद का काम ठेकेदार ने यह कर बंद कर दिया कि जब तक उसे काम की करीब दो करोड़ रुपये की पेमेंट जारी नहीं होती, तब तक आगे का काम कर पाना उसके लिए संभव नहीं है।



बिना दुकानें बनाए बेचने की योजना बना रहे अधिकारी

मुखर्जी चौक में बनने वाले शॉपिंग कांप्लेक्स की दुकानों को बेचकर नगर परिषद ने उक्त निर्माण के फंड जुटाने का प्रयास किया था। लेकिन ऐसे शॉपिंग कांप्लेक्स जहां निर्माण के नाम पर केवल नींव खोदी गई है और इमारत का कोई नामोनिशान नहीं है। ऐसी योजना में पैसे लगाने में लोगों ने कोई रुचि नही दिखाई। परिणाम यह रहा पैसे जुटाने के लिए परिषद अधिकारियों की योजना सिरे नही चढ़ पाई है।

----------------------------------------
नगर परिषद के सेल्फ फाइनेंस से होने वाले निर्माण को पूरा करवाने के लिए नगर परिषद के पास पर्याप्त फंड उपलब्ध नहीं हो पाया है। लिहाजा अब इसे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर चलाने के लिए योजना बनाई जा रही है। ताकि निर्माण को पूरा करवाया जा सके।



अमित शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed