फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   No Electricity in Ward 9 of Loaang from Two Weeks

Kathua News: लोआंग वार्ड नौ में दो सप्ताह से बिजली नहीं, खराब ट्रांसफार्मर ठीक करने की मांग

विज्ञापन
No Electricity in Ward 9 of Loaang from Two Weeks
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। बनी उपमंडल में आते लोआंग के वार्ड नंबर नौ में पिछले दो हफ्तों से बिजली का ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। बिजली न होने के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रमजान के पवित्र महीने में बिजली की अनुपलब्धता ने रोजेदारों के लिए मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
स्थानीय निवासी सज्जाद हुसैन ने बताया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही के चलते रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। छोटे व्यापारी और दुकानदार भी बिजली न होने से परेशान हैं, जिससे उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए या पुराने को ठीक करके बिजली आपूर्ति बहाल की जाए।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी इकबाल अहमद और जहूर अहमद ने बताया कि 26 फरवरी को बिजली का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसके बाद से वह लगातार बिजली विभाग से इसे ठीक करने या बदलने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। लोगों ने कहा कि यदि दो दिनों के भीतर ट्रांसफार्मर को ठीक नहीं किया गया तो वे प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed