फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   No Bank Branch in Dhar Dugnu Village

Kathua News: बैंक के काम निपटाने के लिए 30 किमी दूर जाती है 25000 की आबादी

विज्ञापन
No Bank Branch in Dhar Dugnu Village
रमेश चंद्र खजूरिया निवासी धार डूगनु
-उपमंडल के दूरदराज इलाके धार डूगनू में बैंक की कोई शाखा न होने से ग्रामीण उठा रहे परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। उपमंडल के दूरदराज इलाके धार डूगनू में किसी भी बैंक की शाखा न होने से लोगों को बैंक संबंधित काम के लिए 30 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। ग्रामीण कई बार मांग उठा चुके हैं कि क्षेत्र में बैंक की शाखा खोली जाए, लेकिन प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा।
लोगों ने बताया कि धार डूगनु के साथ-साथ इससे सटी अन्य चार पंचायतों की लगभग 25000 से अधिक आबादी को बैंक से संबंधित कामकाज के लिए बिलावर, किशनपुर में स्थित बैंकों में जाना पड़ता है। दूर-दराज इलाकों के 80 प्रतिशत से अधिक गांवों में सड़क सुविधा उपलब्ध नहीं है। नतीजतन लोगों को कई किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ता है। अप्पर धार डूगनू, दियौता, लोअर धार डूगनू पंचायतों के लोगों को बैंक से संबंधित कामकाज निपटाने के लिए परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। सरकार की ओर से चलाई गई कई योजनाओं का संबंध लोगों के बैंक खातों से है। कई बार छोटे-छोटे काम निपटाने के लिए लोगों को काफी परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

सबसे अधिक मुश्किलें वरिष्ठ नागरिकों को उठानी पड़ रही हैं। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द धार डूगनु इलाके में जम्मू-कश्मीर बैंक की शाखा खोली जाए ताकि लोगों को कई किलोमीटर दूर न जाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


............ कोट..
कई वर्षों से मांग करते आ रहे हैं


सरकार से इलाके के लोग पिछले कई वर्षों से मांग कर रहे हैं कि इलाके में बैंक शाखा खोली जाए लेकिन सरकार ने आज तक इस मांग को पूरा नहीं किया।
-रमेश चंद्र खजूरिया

.............
पेंशन के लिए वृद्धों को बहुत दूर जाना पड़ता है


सरकार की ओर से 60 वर्ष से अधिक की उम्र के लोगों के लिए वृद्ध पेंशन लगाई गई है। इलाके में बैंक न होने से वरिष्ठ नागरिकों को किशनपुर या बिलावर जाना पड़ता है। समय बर्बाद तो होता ही है, बिलावर आने-जाने में 100 रुपये से अधिक खर्च हो जाते हैं।
- कमल चंद

...........
किसी सरकार ने सुध नहीं ली


कई सरकारें आईं और चली गईं लेकिन किसी ने भी उनके इलाके में कोई भी बैंक शाखा नहीं खुलवाई। इसकी वजह से लोगों को बैंक से संबंधित कामकाज निपटने के लिए काफी दूर जाना पड़ता है।

-करनैल सिंह

...........
शाखा खुलने से राहत मिलेगी

अप्पर धार डूगनु से सटे बसोहली विधानसभा क्षेत्र के भी कई लोग बैंक संबंधित कामकाज के लिए बिलावर आते-जाते हैं जिन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर इलाके में शाखा खोल दी जाए तो काफी राहत मिलेगी।
- मस्तराम
---

समस्या संज्ञान में आई है। इलाके में शाखा स्थापित करने के लिए जल्द ही जम्मू-कश्मीर बैंक के अधिकारियों को लिखा जाएगा।
-विनय खोसला, एडीसी, बिलावर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article