{"_id":"a08f940192117f2cc1cf7ef66f52a17b","slug":"nirjla-fast-for-the-longevity-of-spouse-marital-celebrated-in-relief-camps-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत, राहत शिविरों में भी मनाया करवाचौथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत, राहत शिविरों में भी मनाया करवाचौथ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sun, 12 Oct 2014 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति की लंबी उम्र की दुआ के लिए सारा दिन बिना अन्न-जल ग्रहण किए व्रत करने के बाद रात को चांद के दीदार के बाद अपने चांद के हाथ से पानी पीकर व्रत तोड़ा।
विज्ञापन
तड़के सुबह सरगी के साथ शुरू करवाचौथ का व्रत रात को पति के हाथ से पानी पीने के बाद ही टूटा। व्रत के दौरान पति की लंबी उम्र की दुआ की गई। वहीं दिन भर बाजारों में भी खरीदारों की रौनक रही।
विज्ञापन
करवाचौथ के दिन सुबह ही विवाहिति महिलाओं ने बाजार का रुख किया। कुछ जगहों पर तो महिलाओं का पूरा दिन सोलह शृंगार करने में निकाला।
वहीं कुछ जगहों पर युवतियों पर भी करवाचौथ का रंग खूब चढ़ा और उन्होंने ने भी हाथों में मेहंदी लगाई। करवाचौथ पर नए सूट और साड़ी की खरीदारी को पवित्र मानकर इस दिन को यादगार बनाने की भी कोशिश की गई।
विज्ञापन
बाजारों में तो जैसे महिलाओं का हुजूम था, सुबह से लेकर शाम तक महिलाओं ने बाजार में अपनी पंसद के हिसाब से खरीदारी की।
नवविवाहित जोड़ों के लिए यह दिन खास रहा। पहले करवाचौथ के व्रत पर पति से महंगे से महंगे उपहार की फरमाइश करना भी नहीं भूली।
पत्नी को उपहार में देने के लिए लोग गिफ्ट शाप और अन्य दुकानों से खरीदारी करते रहे। रात को चांद निकलते ही पत्नी ने छलनी में दिए को जलाकर पहले चांद को देखा और फिर अपने पति को उस छलनी में से चांद की तरह देख पति के हाथ से पानी पीकर व्रत तोड़ा।
इसके बाद पत्नी ने पति और सास के पांव छूकर सदा सुहागन रहने का आशीर्वाद लिया। पूरे परिवार ने इकट्ठे बैठ रात का खाना खाया।