{"_id":"653ec7a626fc45bc9f05d025","slug":"news-regarding-aagnbadi-news-kathua-news-c-201-1-knt1007-4002-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: धार झेंखर के वार्ड 2 के आंगनबाड़ी केंद्र में आया खराब राशन, लोगों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: धार झेंखर के वार्ड 2 के आंगनबाड़ी केंद्र में आया खराब राशन, लोगों ने जताया रोष
विज्ञापन
लोग बोले-राशन भेजने से पहले जांच क्यों नहीं करता विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बसोहली। धार झेंखर के वार्ड 2 के आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए आया राशन खराब निकला। इस पर लोगों ने रोष जताकर विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। आवाज उठाते हैं, लेकिन न तो पंचायत प्रतिनिधि और न ही प्रशासन संज्ञान लेता है।
वार्ड निवासी दिलीप सिंह, मखनी देवी, सुनीता देवी, सुषमा देवी, शाखु देवी ने बताया कि खराब अनाज खाकर बच्चे बीमार ही होंगे। विभाग अनाज भेजने से पहले जांच क्यों नहीं करता। विभाग के कर्मी क्या कर रहे हैं। अनाज की गुणवत्ता की जांच कौन करेगा। लोगों ने मांग की कि प्रशासन खुद जांच कर कार्रवाई करे। आंगनबाड़ी केंद्रों में अनाज भेजने से पहले जांच की जाए।
उधर, सीडीपीओ राकेश ने बताया कि न्यूट्रीशियन के लिए पैसा सरपंचों के खाते में आता है। सरपंच ही अनाज खरीदते हैं। खराब खाद्य सामग्री पहुंची है तो जांच कर बदल देंगे।