{"_id":"68a0e4d089bd85f0300934ae","slug":"murlidhar-set-out-with-radha-and-rani-riding-in-a-palanquin-kathua-news-c-201-1-knt1008-123088-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पालकी में सवार होकर राधा-रानी के साथ निकले मुरलीधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पालकी में सवार होकर राधा-रानी के साथ निकले मुरलीधर
Sun, 17 Aug 2025 01:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में नीलकंठ मंदिर द्वारा निकाली गई झांकी जो पूरे बसोली नगर से हो
कठुआ। जंगलोट गांव में शोभायात्रा का आगाज नृसिंह देव मंदिर ने किया गया। इस दौरान भव्य पालकी में विराजमान भगवान ढोल-नंगाड़े के साथ गांव के भ्रमण पर निकले तो जगह-जगह लोगों ने पालकी का स्वागत किया और भगवान की आरती भी उतारी।
शनिवार को निकाली गई इस शोभायात्रा के दौरान पालकी में राधा-रानी के साथ सवार मुरलीधर गांव के जिस मोड़ पर भी पहुंचते तो वहां बांके बिहारी के जयघोष से वातावरण कृष्णमय हो जा रहा था। वहीं, शोभायात्रा में शामिल संगत के द्वारा किया जाने वाले वाला भजन कीर्तन श्रीकृष्ण के आने का अहसास करवा रहा था। पूरे गांव का भ्रमण करने के उपरांत यात्रा वापस नृसिंह देव मंदिर में आकर संपन्न हो गई। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने फलाहारी स्टाल लगाकर लोगों को प्रसाद वितरित किया।
इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित जिला विकास परिषद के उपचेयरमैन रघुनंदन सिंह बब्लू ने सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी बधाई देते हुए कामना की वह पूरे समाज को दुखों से मुक्त करेंगे। वहीं ग्रामीण अनिल शर्मा ने बताया कि गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली जाने वाले शोभायात्रा की परंपरा काफी पुरानी है।