फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   murder, protest

Kathua News: हीरानगर में दवा विक्रेता की गला रेत कर हत्या भीड़ ने 7 घंटे जम्मू-पठानकोट हाईवे किया जाम

विज्ञापन
murder, protest
-एक घंटा रेलवे ट्रैक भी किया बाधित, पांच ट्रेनें प्रभावित
विज्ञापन

-पुलिस की विशेष जांच टीम गठित, एक व्यक्ति हिरासत में

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ/हीरानगर। मेला गांव के दवा विक्रेता अमरजीत की रविवार देर रात अज्ञात लोगों ने गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी। अमरजीत का शव घर से कुछ ही दूरी पर मिला। वारदात से नाराज लोगों ने सोमवार सुबह जम्मू-पठानकोट हाईवे जाम कर दिया। हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। लोगों के एक गुट ने कठुआ-जम्मू रेलवे ट्रैक भी एक घंटे जाम रखा। इसके कारण पांच ट्रेनें प्रभावित हुईं। पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया तो भीड़ ने लौंडी मोड़ भी जाम कर दिया। इसके बाद पुलिस ने हत्या की जांच विशेष जांच टीम को सौंप दी। कमाड के एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

बताया जाता है कि अमरजीत रविवार देर रात घर से बाहर निकले थे, जब काफी देर तक नहीं लौटे तो परिवार के सदस्यों ने आसपास के इलाके को खंगालना शुरू किया। परिवार के सदस्यों के अनुसार अमरजीत की तलाश करते समय पहले उनका फोन घर से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में बरामद हुआ। इसके बाद अनहोनी का शक हुआ तो तलाश में बाकी लोग भी जुटे। कुछ देर बाद अमरजीत का खून से लथपथ शव घर से कुछ ही दूरी पर बरामद कर लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि अमरजीत के गले को रेता गया था। क्षेत्र में इस तरह की घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। सुबह साढ़े सात बजे जम्मू -पठानकोट हाईवे पर उतरे लोगों ने लगभग सात घंटे तक हाईवे की दोनों लेन पर यातायात ठप कर दिया। रेलवे ट्रैक को एक घंटा बंद रखा। अधिकारियों की मौके पर आने की मांग कर रहे लोगों का गुस्सा इस कदर था कि हाईवे की ट्रैफिक को ओल्ड सांबा-कठुआ रोड से डायवर्ट किया गया। इसके बाद लोगों ने लौंडी मोड़ पर भी हाईवे बंद कर दिया।
विज्ञापन


डीसी व एसएसपी के आश्वासन पर हाईवे से उठे लोग

प्रदर्शनकारियों के गुस्से को देखते हुए मौके पर पहुंचे डीसी राकेश मिन्हास और एसएसपी अनायत अली ने पुलिस की विशेष जांच टीम गठित कर जल्द मामले में कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद प्रदर्शन कर रहे लोग हाईवे से उठे और यातायात बहाल हो सका। वहीं, पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed