फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Multi-storey parking will be built for vehicles in the city council office premises

नगर परिषद कार्यालय परिसर में वाहनों के लिए बनेंगी बहुमंजिला पार्किंग

विज्ञापन
Multi-storey parking will be built for vehicles in the city council office premises
नगर परिषद कार्यालय परिसर में बहुमंजिला पार्किंग के लिए चिन्हित स्थान। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। शहर के व्यस्त मुखर्जी चौक पर वाहनों की पार्किंग की समस्या का समाधान करने की कवायद शुरू हो गई है। महानगरों की तर्ज पर अब नगर परिषद कार्यालय परिसर की खाली पड़ी भूमि पर बहुमंजिला पार्किंग बनाई जाएगी। चार करोड़ पचास लाख की लागत से बनने वाली इस बहुमंजिला इमारत के निर्माण के लिए एक साल की समय सीमा का निर्धारण किया गया। जिसके पूरे होने के बाद इमारत के तीन विभिन्न फ्लोर पर 94 कारों के पार्क होने की व्यवस्था मिल जाएगी। नई पार्किंग के निर्माण से मुखर्जी चौक में आने वाले लोगों को जहां सुरक्षित पार्किंग की सुविधा मिलेगी। वहीं लोगों को जाम से भी काफी हद तक राहत मिल पाएगी।
विज्ञापन

आपको बता दें कि शहर के सबसे व्यस्त रहने वाले स्थानों पर पार्किंग की सुविधा न होने के कारण लोगों को मजबूरन सड़कों के किनारे ही अपने वाहनों को पार्क करना पड़ता है। मुखर्जी चौक से लेकर रामलीला मैदान और लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह के बाहर तक वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। हालात इसलिए भी चिंता जनक थे क्योंकि पुलिस थाने और फायर स्टेशन से निकलने वाले वाहनों को अक्सर यहां बेतरतीब हुई पार्किंग के चलते समस्या झेलनी पड़ती थी।
विज्ञापन

शहर में मुखर्जी चौक के पास पार्किंग को लेकर प्रयास पिछले लगभग एक दशक से जारी है, जिन्हें अब जल्द मूर्त रूप मिलना शुरू हो जाएगा। दरअसल, मुखर्जी चौक का अवैध पार्किंग से मुक्त बनाने के लिए तीन तलों वाली पार्किंग में कुल 94 कारों को सुरक्षित पार्किंग की सुविधा मिलेगी। जिसमें पार्किंग के भूमि तल पर 33 कारों, प्रथम तल में 29 और छत पर 32 कारों को पार्क किया जा सकेगा। जिससे मुखर्जी चौक में यातायात व्यवस्था में सुधार होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------------
शहर की इस पुरानी समस्या का समाधान करने लिए नगर परिषद द्वारा 450.80 लाख की लागत से पार्किंग के निर्माण का जिम्मा लोक निर्माण विभाग को दिया गया है। निर्माण जल्द पूरा हो और लोगों को राहत मिले। पार्किंग का निर्माण पूरा होने के बाद भविष्य में इसके विस्तार के साथ शहर के कुछ अन्य स्थानों पर भी इसी तरह की पार्किंग का निर्माण करने पर विचार किया जा रहा है।

नरेश शर्मा, प्रधान नगर परिषद कठुआ।
----------------------------------------
पार्किंग के निर्माण के लिए नक्शा तैयार कर इससे पहले भी टेंडर नोटिस जारी किए गए थे। लेकिन किसी भी ठेकेदार की ओर से इसमें रुचि न दिखाए जाने के बाद इसे दोबारा जारी किया गया है, ताकि निर्माण जल्द पूरा कर जनता को सुविधा दी जा सके।
विनोद कुमार, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग कठुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed