फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Multi-storey parking facility not available after inauguration

Kathua News: उद्घाटन के बाद नहीं मिली मल्टीस्टोरी पार्किंग की सुविधा

विज्ञापन
Multi-storey parking facility not available after inauguration
मुखर्जी चौक अभी भी बना हुआ है अवैध पार्किंग का केंद्र
विज्ञापन

कठुआ। शहर में पार्किंग की समस्या का समाधान करने के लिए बनाई मल्टी स्टोरी पार्किंग का उद्घाटन किए जाने के बाद उपयोग शुरू नहीं हो पाया है। इस कारण मुखर्जी चौक अभी अवैध पार्किंग का केंद्र बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लोगों की सुविधा के नाम 4.30 करोड़ रुपये खर्च कर बनाई गई मल्टी स्टोरी पार्किंग का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ने किया है। मगर उद्घाटन के 15 दिन बाद भी वाहनों की पार्किंग व्यवस्था नही शुरू हो पाई है। उनका आरोप है कि पिछले कई सालों से सरकार जनता को सुविधा देने के नाम पर बड़े-बड़े भवन और ढांचागत सुविधाएं देने के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च पानी की तरह बहा दिया। विकास के इन कामों का लोकार्पण करके जनप्रतिनिधियों ने भी वाहवाही लूट ली है। जबकि जमीनी हकीकत यह है कि करोड़ों रुपए की लागत से होने वाले इस निर्माण का लाभ नहीं मिल रहा है। संवाद
विज्ञापन

कोट
पार्किंग को सुचारु करने के लिए पहली बार निकाले गए टेंडर नोटिस के बाद एक ही टेंडर आया था। लिहाजा इस मामले में दोबारा टेंडर नोटिस निकाला गया है। उम्मीद है कि 7 मई को इसका परिणाम आएगा और पार्किंग की व्यवस्था को शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed