{"_id":"6276db11d95cb90f4846b905","slug":"mother-is-a-gift-given-by-god-everyone-should-respect-kathua-news-jmu25934493","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ईश्वर का दिया गया वरदान है, सभी करें सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ईश्वर का दिया गया वरदान है, सभी करें सम्मान
विज्ञापन
हॉली प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट स्कूल में मदर्स डे पर कार्यक्रम पेश करते विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। निस्वार्थ प्रेम की प्रतिमूर्ति मां के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए जिला के विभिन्न स्कूलों में मदर्स डे का पर्व मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम में व्यक्तित्व के निर्माण में मां की भूमिका को दर्शाया। वहीं शिक्षकों और गणमान्य लोगों ने विद्यार्थियों को जीवन में मां के महत्व से परिचित कराया। इस दौरान अतिथियों ने कहा कि मां ईश्वर की ओर से दिया गया वरदान है। इसलिए मां का सम्मान करें।
इस उपलक्ष्य में हॉली प्रेजेंटेशन कन्वेंट स्कूल राजबाग में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज ऑफ एजूकेशन राजबाग की प्रधानाचार्या डॉ. बृज बाला कोहली मौजूद रही। कार्यक्रम में आमंत्रित अभिभावकों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें अव्वल स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को पुरस्कृत भी किया गया। वहीं, स्कूल के नन्हें विद्यार्थियों ने भी भाषण, कविता- गायन, नृत्य, संगीत एवं अन्य कई प्रस्तुतियों से अपने माता-पिता के प्रति सम्मान को प्रदर्शित किया। इससे हॉल में उपस्थित सभी का मन मोह लिया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि मां के बिना जीवन संभव नहीं है। एक मां ही है जो अपने स्वार्थ और कष्ट को भूलकर अपने बच्चों का पालन पोषण करती है। मां ईश्वर के द्वारा दिया गया एक वरदान है, जिसकी आंचल की छांव में रहकर हम अपने आप को सुरक्षित समझते हैं और अपने सपने पूरे करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने माता-पिता का आदर करना चाहिए और उनकी कही हर बात पर अमल करना चाहिए। वहीं, स्कूल के विद्यार्थियों ने भी अपने माता-पिता को याद करते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की और अपने शिक्षकगण के प्रति भी आदर भाव व्यक्त किए। अंत में स्कूल प्रधानाचार्या सीमा ने कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान मधु चौधरी, प्रियंका शर्मा उपस्थित रहीं। जबकि मंच संचालन का कार्यभार रिद्धिमा शर्मा एवं सरबजीत सिंह ने संभाला। इस कार्यक्रम में सभी शिक्षकगण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
--------------------------
इसी क्रम में चाइल्ड लाइन कठुआ की ओर से मिडिल स्कूल चक दीवान कृपा राम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस द्वारा वक्ताओं ने विद्यार्थियों को उनके जीवन में मां के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के प्रभारी समन्वयक राज कुमार ने कोरोना महामारी के दौरान बच्चों की देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने हेल्प लाइन नं. 1098 के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अगर कोई 18 साल से कम उम्र की किसी लड़की को छेड़ता या परेशान करता है। तो वह इस नंबर पर मदद मांग सकती है। इसके अलावा शिक्षा या चिकित्सा सहायता के संबंध में कोई भी मदद इस नंबर से हासिल की जा सकती है। इस मौके पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एस के शर्मा, बाल कल्याण समिति के सदस्य शशि पाल और स्कूल हेड मास्टर किरण गुप्ता भी बच्चों को मदर्स डे और बच्चों के अधिकारों के बारे जानकारी दी।
-------------------------------
मदर्स डे पर जेके पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के निदेशक संकल्प कमल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की माताओं का शिक्षिकाओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया। पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू होने वाले कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उनके जीवन में मां के महत्व की जानकारी दी। वहीं इस मौके पर विभिन्न पकवानों से माताओं का स्वागत किया। इसी क्रम में मिडिल स्कूल चक रिज्जू में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल की मुख्य अध्यापिका सुषमा अवतार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची विद्यार्थियों की माताओं का तिलक लगाकर शिक्षिकाओं ने स्वागत किया। वहीं विद्यार्थियों ने इस मौके पर अपनी मां की आरती कर उनका सम्मान बढ़ाया।
अपने संबोधन में मुख्य अध्यापिका ने कहा कि मां वह प्रथम पाठशाला है जो बच्चों को चलना, उठना, बैठना, खाना पीना से लेकर समाज के प्रति व्यवहार की जानकारी देती है। उसकी दी गई शिक्षा जीवनभर हमारे काम आती है। लिहाजा हमें उनका सम्मान करना चाहिए।