{"_id":"678feff73c67bfb4100d468d","slug":"mla-held-press-conference-kathua-news-c-201-1-knt1009-116763-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: विधायक ने इंडक्शन समारोह में आमंत्रित न किए जाने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: विधायक ने इंडक्शन समारोह में आमंत्रित न किए जाने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
पत्रकारवार्ता करते विधायक जसरोटा राजीव जसरोटिया। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुुआ। जसरोटा से विधायक राजीव जसरोटिया ने होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों की इंडक्शन सेरेमनी में आमंत्रित न किए जाने पर कड़ी आपत्ति जाहिर की है। मंगलवार को पत्रकार वार्ता कर उन्होंने इसके लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुरिंद्र अत्री को जिम्मेदार ठहराया।
जसरोटिया ने आरोप लगाया कि कॉलेज के प्रधानाचार्य ने स्वास्थ्य मंत्री के कहने पर ही उन्हें आमंत्रित नहीं किया जो दुर्भाग्यपूर्ण और निराशाजनक है। जसरोटिया ने कहा कि होम्योपैथिक मेडिकल काॅलेज उनके विधानसभा क्षेत्र जसरोटा में बन रहा है। जिसका निर्माण 80 करोड़ की लागत से हो रहा है। इसका पूरा श्रेय केंद्रीय मंत्री डॉ. जतिंदर सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के अथक प्रयासों और प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता को मिलना चाहिए क्योंकि उनके अथक प्रयासों से ही संभव हो पाया है।
कहा कि डॉ. अत्री ने इंडक्शन सेरेमनी के लिए दो अलग-अलग निमंत्रण कार्ड प्रकाशित करवाए लेकिन दोनों में उनका नाम जानबूझकर बाहर रखा। शिष्टाचार के तौर पर काॅलेज प्रशासन को डॉ. जतिंद्र सिंह को भी आमंत्रित करना चाहिए था। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। यह प्रतिनिधि चुनने वाले मतदाताओं का भी अपमान है
विज्ञापन
।