फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Mission of NHPC Kathua

Kathua News: जूट से बने थैलों का करें प्रयोग, पर्यावरण को बचाएं

Thu, 29 May 2025 01:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 29 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Mission of NHPC Kathua
एनएचपीसी की सेवा दो परियोजना की ओर से आयोजित नुक्कड़ नाटक।
बनी। एनएचपीसी संचालित सेवा-दो बिजलीघर, माश्का में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से राजकीय माध्यमिक विद्यालय, बदाड़ी के विद्यार्थियों ने लोगों को जागरूक करने के लिए एकल उपयोग वाली पॉलिथीन के नुकसान और कागज, कपड़ा, जूट से बने थैलों के फायदे बताए।
विज्ञापन

इस नुक्कड़ नाटक में यह बताया गया कि प्लास्टिक किस तरह से पर्यावरण, मनुष्य, पशुओं को नुकसान पहुंचाता है। एकल उपयोग वाली पॉलिथीन थैलों को उपयोग में न लाकर इसके विपरीत कागज, जूट, कपड़े आदि बायोडीग्रेडेबल सामग्री से बने थैले हर बार प्रयोग में लाने चाहिए। इन्हें नष्ट भी किया जा सकता है। इससे पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर बिजलीघर के प्रमुख मदन लाल शर्मा ने लोगों से कहा कि हमें प्लास्टिक के एकल प्रयोग वाले थैलों के स्थान पर कागज, कपड़ा, जूट से बने हुए थैलों का प्रयोग करना चाहिए ताकि हम अपने पर्यावरण को अपने आने वाले भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकें। अंत में सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार और सूती कपड़े से बने थैलों का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं को बांटे स्कूल बैग और स्टेशनरी किट

कठुआ। जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और नशा मुक्त भारत अभियान चलाया गया। इसके तहत राजकीय हाईस्कूल भेड़ ब्लोर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को स्कूल बैग और स्टेशनरी किट बांटी गई।
जिसका मुख्य उद्देश्य बेटियों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य कार्यों के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करना था। जिला समाज कल्याण अधिकारी वरुण चौधरी समेत विभाग के कई अधिकारियों ने छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का महत्व बताकर बालिका शिक्षा और सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया।

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और खेल युवाओं के लिए स्वस्थ और सफल भविष्य को आकार देने के लिए महत्वपूर्ण उपकरण हैं। इसलिए युवाओं को खेलों में अवश्य भाग लेना चाहिए।




समाज कल्याण विभाग ने विद्यार्थियों को सकारात्मक मनोरंजक गतिविधियों में भागीदारी को प्रोत्साहित किया। इसके लिए खेल सामग्री और जागरूकता बैज भी बांटे गए। इससे विद्यार्थी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने के साथ स्वस्थ और नशा मुक्त जीवन शैली अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed