{"_id":"692df907f0bdeb35d3029b25","slug":"milk-value-addition-unit-worth-rs-25-lakh-inaugurated-in-lakhdi-kathua-news-c-201-1-knt1008-126775-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: लाखड़ी मे 25 लाख की मिल्क वैल्यू एडिशन यूनिट का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: लाखड़ी मे 25 लाख की मिल्क वैल्यू एडिशन यूनिट का शुभारंभ
विज्ञापन
रामकोट। तहसील रामकोट की पंचायत लाखड़ी में पशुपालन विभाग के सहयोग से सोमवार को कपिला मिल्क प्रोड्यूसर्स ऑर्गेनाइजेशन के अंतर्गत 25 लाख की लागत से मिल्क वैल्यू एडिशन यूनिट का शुभारंभ हुआ। यह पहल एचएडीपी कार्यक्रम के तहत ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, किसानों की आय बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन करने के उद्देश्य से की गई है।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इस यूनिट में स्थानीय महिलाओं के ग्रुप में रेवा रानी व अन्य दूध की पैकिंग, दही, कलाड़ी, पनीर, पोहा और अन्य कई डेयरी उत्पादों का उत्पादन करेंगे। इससे न केवल लाखड़ी गांव बल्कि पूरे बिलावर क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों को सीधा लाभ मिलेगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य पशुपालन विभाग के मुख्य जिला अधिकारी डॉ. युगल किशोर ने की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक बिलावर सतीश शर्मा, जिला विकास परिषद सदस्य नारायण दत्त त्रिपाठी, पूर्व बीडीसी चेयरमैन अभय खजूरिया, पूर्व सरपंच लीला कुमारी, सचिव रेबा कुमारी आदि उपस्थित रहे। विधायक सतीश शर्मा ने कहा कि लाखड़ी गांव का यह मॉडल पूरे जिले में उदाहरण बनेगा क्योंकि यहां से न केवल दूध उत्पादों का निर्माण होगा बल्कि ग्रामीणों को आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण और मार्केट लिंक भी मिलेगा।
विज्ञापन
मुख्य पशुपालन अधिकारी कठुआ डॉ. युगल किशोर ने बताया कि यूनिट शुरू होने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और किसानों की दूध बिक्री अब बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहेगी। उत्पादों की पैकेजिंग और ब्रांडिंग से गांव का नाम जिला-स्तर से बाहर तक पहुंचेगा। ग्रामीण स्तर पर इतना बड़ा निवेश बिलावर क्षेत्र की आमदनी बढ़ाने और युवाओं को रोजगार देने के लिए एक मजबूत कदम है।