{"_id":"66679e31b3fe45a127015877","slug":"militant-attack-protest-kathua-news-c-201-1-knt1008-110327-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: आतंकी हमले के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: आतंकी हमले के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा, आतंकी हमले के दोषी और मददगारों को दी जाए फांसी
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों का गुस्सा सोमवार को पाकिस्तान के खिलाफ फूट पड़ा। शहर के कॉलेज मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने जहां आतंकवाद फैलाने के लिए पाकिस्तान को खरी-खोटी सुनाई, वहीं रियासी के शिवखोड़ से दर्शन कर लौट रहे निहत्थे श्रद्धालुओं पर हमले की निंदा भी की। एसोसिएशन के सदस्य ज्ञान सिंह पठानिया ने कहा कि जो भी आतंकी हमले के दोषी और उनके मददगार हैं उन्हें फांसी की सजा होनी चाहिए। पूर्व सैनिकों ने कहा कि पाकिस्तान की नापाक हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रविवार शाम को उत्तर प्रदेश से शिवखोड़ी की यात्रा पर आए श्रद्धालुओं पर अंधाधुंध आतंकियों ने गोलीबारी की जो निंदनीय कृत्य है। उन्होंने कहा कि सरकार पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाए और पिछले कई सालों से जम्मू-कश्मीर में जो आतंकवाद है उसे जड़ से खत्म किया जाए।