{"_id":"6830c7e50bd6a30056092d85","slug":"message-of-cleanliness-given-through-painting-competition-kathua-news-c-201-1-knt1008-120386-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: चित्रकला प्रतियोगिता से दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: चित्रकला प्रतियोगिता से दिया स्वच्छता का संदेश
Sat, 24 May 2025 12:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 24 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता पखवाड़े के तहत किया गया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। एनएचपीसी सेवा-दो पावर स्टेशन की ओर से क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़ा चलाया गया। इसके तहत शुक्रवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालय, बिड़ी में हाइजीन और सैनिटेशन विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सेवा- दो पावर स्टेशन के प्रमुख मदन लाल शर्मा ने छात्रों से कहा कि स्वच्छता हमारे मन, मस्तिष्क को प्रभावशाली और स्वस्थ बनाती है।
उन्होंने इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को छात्रों में स्वच्छता, स्वास्थ्य के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाने वाला कदम बताया। कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व भी है। प्रत्येक छात्र को अपने विद्यालय के साथ ही अपने आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ रखने में भी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।
इस प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 18 छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता और व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था। प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कार स्वच्छता पखवाड़े के समापन समारोह के अवसर पर प्रदान किए जाएंगे।