फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Mercury near 40, looking for an escape from the heat

Kathua News: पारा 40 के पास, गर्मी से बचने की तलाश

Sat, 26 Apr 2025 01:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 26 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Mercury near 40, looking for an escape from the heat
- बाजार में बढ़ी एसी, रेफ्रीजरेटर और कूलरों की मांग
विज्ञापन

- नए मॉडल, नए डिजाइन और ईजी फाइनेंस ग्राहकों को कर रहे आकर्षित

कठुआ। जिले में तापमान 40 के आसपास पहुंचने के साथ लोगों ने गर्मी से बचने के लिए तलाश शुरू कर दी है। शहर की दुकानों में इन दिनों एयर कंडीशनर, कूलर और फ्रिज की मांग बढ़ गई है। दुकानदारों के अनुसार साल दर अधिकतम तापमान में होने वाली बढ़ोतरी अगर इस साल भी जारी रही तो उन्हें अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
व्यवसाय से जुड़े लोगों के अनुसार बाजार में इस बार नई तकनीक के एसी, कूलर और पंखा आ गए हैं। इसमें रिमोट के साथ सेंसर सिस्टम वाले कन्वर्टेबल एसी भी हैं, जो कमरे के तापमान को सामान्य कर देता है। इसी तरह कूलर में फाइबर कूलर जो आवाज नहीं करता और इसमें करेंट लगने का खतरा भी बेहद कम होता है। बेहतर कूलिंग के लिए फिश पैड और कॉपर कूलिंग सुविधा वाले कूलर भी मौजूद है। वहीं पंखों में कम आवाज के साथ बेहतर एयर फ्लो की सुविधा के डिजाइन भी हैं। संवाद
विज्ञापन

-------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के बाद ठप हुए कारोबार ने अब पकड़ी रफ्तार

इलेक्ट्राॅनिक्स और इलेिक्ट्रकल उत्पादों के कारोबारी भारत भूषण सलारिया की मानें तो कोरोना महामारी के बाद जो बाजार पूरी तरह ठप हो गया था, वह चल पड़ा है। चार साल पहले लोगों का झुकाव ऑनलाइन खरीदारी की ओर बढ़ा था। मगर अब लोग एक फिर दुकान पर आकर सामान को परख कर खरीदना शुरू कर चुके हैं। कठुआ शहर में अभी आधुनिक फीचर की ओर लोगों का रुझान नहीं है। मगर ठंडक प्रदान करने वाले बेसिक मॉडल को लोग खरीद रहे हैं चाहे वह एसी हो, कूलर हो या पंखा।

-------------------------------------------------
इजी फाइनेंस स्कीमों के कारण 50 प्रतिशत से ज्यादा हुआ कारोबार

कारोबार से जुड़े शहर के प्रमुख व्यवसायी रविकांत शर्मा की मानें तो बाजार में आने वाले ग्राहकों को अब आफ लाइन खरीद ज्यादा भा रही है। इसमें ग्राहक उन दुकानों को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं, जहां उन्हें सर्विस की सुविधा के साथ इजी फाइनेंस स्कीमों का लाभ मिल रहा है। उनका खुद का कारोबार पिछले दो साल में 50 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा है, जो रोजगार के लिए अच्छा संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed