{"_id":"6805529fb0c941950703900d","slug":"members-of-chaniyal-community-took-blessings-of-kuldevta-kali-veer-kathua-news-c-201-1-knt1006-119427-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: चनियाल बिरादरी के सदस्यों ने लिया कुलदेवता कालीवीर का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: चनियाल बिरादरी के सदस्यों ने लिया कुलदेवता कालीवीर का आशीर्वाद
Mon, 21 Apr 2025 01:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
भड्डू गांव में हुआ चनियाल बिरादरी की वार्षिक मेल का आयोजन
बिलावर। भड्डू गांव में स्थित कुल देवता स्थान पर रविवार को चनियाल बिरादरी की वार्षिक मेल का आयोजन किया। वार्षिक मेल में बिरादरी के सदस्यों ने कुलदेवता कालीवीर का आशीर्वाद लिया और परिवार की सुख9समृद्धि की कामना की।
बिरादरी के सदस्यों ने रविवार सुबह कुलदेवता को स्नान करवाकर नए वस्त्र पहनाए। इस मौके पर मौजूद बिरादरी के सदस्यों ने भजन संकीर्तन का आयोजन किया। दोपहर 1 बजे सबसे पहले कुलदेवता को भोग लगाया गया, जिसके बाद आमजन के लिए भंडारा खोल दिया गया। बिरादरी के सदस्य विजय पठानिया, बलबीर सिंह, कौशल पठानिया, रमन, जसविंदर सिंह और चेतन चनियाल ने बताया कि हर साल 20 अप्रैल को कुलदेवता स्थान पर चनियाल बिरादरी की वार्षिक मेल करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि वार्षिक मेल में स्थानीय इलाके के साथ-साथ अन्य कई राज्यों में रहने वाले बिरादरी के सदस्य पहुंचकर कुलदेवता का आशीर्वाद लेते हैं। दोपहर 1 बजे से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक जारी था। संवाद