फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Member of SSF Held Protest

स्मार्ट मीटर मामले में जनप्रतिनिधियों की चुप्पी सवाल खड़े कर रही : हरमीत

विज्ञापन
Member of SSF Held Protest
-एसएसएफ के सदस्यों ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शनकारियों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज का किया विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर में स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध कर रहे लोगों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने का स्टूडेंट सोशलिस्ट फेडरेशन (एसएसएफ) के सदस्यों ने प्रधान हरमीत सिंह की अगुआई में विरोध किया।
शुक्रवार को शहर के शहीदी चौक में फेडरेशन के सदस्यों ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया। हरमीत सिंह ने कहा कि अपने हक के लिए सड़क पर उतरे लोगों को कुचलने के लिए पुलिस ने जिस तरह से महिलाओं और युवाओं पर बल प्रयोग किया है वह निंदनीय है। वहीं इस मामले में जनप्रतिनिधियों की चुप्पी भी सवाल खड़े कर रही है। जिस तरह से लोगों पर लाठीचार्ज किया गया वह तानाशाही और लोकतंत्र की हत्या है। इसका वह विरोध करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कठुआ के नवनिर्वाचित विधायक ने लोगों को विश्वास दिलाया कि शहर में स्मार्ट मीटर नहीं लगेंगे लेकिन अगले ही दिन फिर से स्मार्ट मीटर लगना शुरू हो गए जिससे लगता है कि जनता के साथ सीधा-सीधा मजाक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज वह कहां हैं जिन्हें उन्होंने अपना वोट इसलिए दिया है कि वह लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। इस मौके पर फेडरेशन के सन्नी मेहरा, राहुल सैनी, अभिषेक टुल्ली, वंश शर्मा, मोहित शर्मा, रुद्रप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed