{"_id":"687a9e579493713bc2031e0d","slug":"meeting-with-sdm-appeal-to-solve-problem-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-122018-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर एसडीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर एसडीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल
Sat, 19 Jul 2025 12:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम से अधिकारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग उठाई
बनी। डुग्गन में ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की नियमित अनुपस्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। इस सिलसिले में शुक्रवार को सतीश एमिल्टन और ऋषि बड्याल की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम संदीप कुमार शर्मा से मिला और अधिकारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को अवगत कराया कि डुग्गन को ब्लॉक का दर्जा मिलने के बावजूद वहां पर न तो अधिकारी बैठते हैं और न ही कोई नियमित कार्य होता है। स्थानीय लोगों को हर छोटे-बड़े काम के लिए करीब 15 किलोमीटर दूर बनी मुख्यालय जाना पड़ता है।
यह समस्या तब और गंभीर हो जाती है जब बारिश, बर्फबारी या खराब मौसम होने से लोगों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो जाता है।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि करीब 15,000 से अधिक की आबादी ब्लॉक डुग्गन पर निर्भर है लेकिन अधिकारियों की अनुपस्थिति से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कोट
ब्लॉक डुग्गन की समस्याओं को गंभीरता से लिया गया है। संबंधित विभागों को जल्द ही पत्र लिखा जाएगा और निर्देश दिए जाएंगे कि सभी ब्लॉक स्तर के अधिकारी अपने कार्यालय में नियमित रूप से बैठें और स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान करें। प्रशासन इस मुद्दे को प्राथमिकता पर लेकर कार्रवाई करेगा।
- संदीप कुमार शर्मा, एसडीएम बनी