फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   meeting

Kathua News: नियमों को ध्यान में रख हो संपत्तियों का निर्माण

विज्ञापन
meeting
कठुआ। जिला विकास परिषद के अध्यक्ष महान सिंह ने जिला कैपेक्स बजट के तहत जिला विकास योजना की समीक्षा की। डीडीसी अध्यक्ष ने वित्त वर्ष 2002-23 के दौरान जिले में विभिन्न एजेंसियों द्वारा निष्पादित किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्धारित समयसीमा में कार्यों को पूरा करने के अलावा सभी निर्धारित मापदंडों को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण संपत्तियों के निर्माण पर जोर दिया।
विज्ञापन

पीआरआई की भूमिका को विकास में एक महत्वपूर्ण भागीदार बताते हुए कार्यान्वयन में पीआरआई की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। खनन क्षेत्र की समीक्षा करते हुए डीडीसी ने जिले में अतिरिक्त खनन ब्लॉकों का पता लगाने के लिए एक समिति गठित करने का निर्देश दिया, ताकि विकासात्मक कार्यों की बढ़ती ढांचागत मांगों को पूरा किया जा सके। परिषद ने सर्वसम्मति से जिले में किए जा रहे विकास कार्यों की मासिक समीक्षा करने का भी निर्णय लिया। इससे पहले एसई हाइड्रोलिक ने जिले में जल जीवन मिशन के तहत हुई प्रगति पर प्रस्तुति दी, और सभी 299 योजनाओं को कवर करने के रोडमैप पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

एसीडी कठुआ किशोर सिंह कटोच ने परिषद को पीएमएवाई शिविरों के आयोजन के बारे में सूचित किया, जो पात्र और अपात्र लाभार्थियों को छानने के उद्देश्य से जिले भर में 21-27 नवंबर को निर्धारित किया गया है। उन्होंने पीआरआई से भी आग्रह किया कि वे शिविरों के बारे में संदेश को आगे बढ़ाकर संदेशवाहक की भूमिका निभाएं। बैठक में की उपाध्यक्ष डीडीसी रघुनंदन सिंह, जिला विकास आयुक्त राहुल पांडेय, अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त अंकुर महाजन, मुख्य योजना अधिकारी उत्तम सिंह, आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed