फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Meeting

बसपा ने केंद्र को महंगाई और बेरोजगारी पर घेरा

विज्ञापन
Meeting
कठुआ के सुमवां गांव में ग्रामीणों की सभा को संबोधित करते नगरी ब्लॉक से जिला विकास परिषद सदस्य संद - फोटो : KATHUA
कठुआ। आम लोगों के बीच अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए बहुजन समाज पार्टी ने नगरी क्षेत्र के सुमवां गांव में बैठक का आयोजन किया। इसमें राज्यसभा सांसद राजाराम मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सोम राज मजोत्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान राज्यसभा सांसद ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि कोरोना महामारी के दौरान लोग आर्थिक संकट का सामना कर रहे है। ऐसे में आम लोगों पर केंद्र की मौजूदा मोदी सरकार ने महंगाई और बेरोजगारी का बम फोड़ दिया है। जिसके चलते समाज के गरीब तबके की हालत खराब हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों के साथ खाद्य तेलों और रसोई गैस आम लोगों की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे में आम लोगों के पास भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। अगर इन समस्याओं का समाधान कोई कर सकता है, तो वह बसपा ही है। क्योंकि, इसके नेता जमीनी स्तर से जुड़े हुए हैं। वह लोगों की समस्याओं से भली प्रकार से अवगत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आम लोगों के मतों से जीत कर भाजपा के 25 विधायक विस पहुंचे थे। वे लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं कर सके। आज भी हजारों लोग विभिन्न विभागों में अस्थायी कर्मचारी के तौर पर कम वेतन में काम कर रहे हैं। हालत यह है कि कई विभागों में यह थोड़ा सा वेतन भी कर्मचारियों को नियमित रूप से नहीं दिया जा रहा।

नगरी ब्लॉक के डीडीसी सदस्य संदीप मजोत्रा ने कहा कि वह लगातार लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं। इसमें काफी ऐसी समस्या थीं, जो वर्षों से चली आ रही थीं। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष चरणजीत चलगोत्रा, महासचिव प्रीतम चंद और जिला अध्यक्ष बाबूराम के अलावा रमन कुमार, ताराचंद, राजकुमार, सुधीर सिंह, सुनील मल्होत्रा, ओंकार, आदि नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed