फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   meeting

आपात काल के दौर को किया याद

विज्ञापन
meeting
कठुआ। 25 जून 1975 के दौरान देश में लगाए गए आपातकाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से लगाया गया प्रतिबंध और उसके बाद 5 जुलाई को संघ के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किए जाने की घटना को याद करने के लिए डॉ. नरेंद्र सिंह जसरोटिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उस दौर में संघ कार्यकर्ताओं के दमन के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदमों को वक्ताओं ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. नरेंद्र सिंह जसरोटिया ने कहा कि राष्ट्र और समाज के लिए बनाए गए इस संगठन का उद्देश्य हमेशा से देश को आगे बढ़ाना रहा है। लेकिन, आपातकाल के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने के लिए न केवल उनका विरोध करने वालों का दमन किया, बल्कि आम लोगों को भी उस दौर में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह वह दौर है जिसे हर संघ कार्यकर्ता को याद रखना चाहिए। ताकि, भविष्य में अगर इस तरह के व्यवधान संघ के रास्ते में आएं, तो उनसे लड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed